मैन्युफैक्च¨रग क्षेत्र की मजबूती को आगे आए सीआइआइ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री को राज्य में मैन्युफैक्च¨रग सेक्ट
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री को राज्य में मैन्युफैक्च¨रग सेक्टर की मजबूती के लिए फोकस करने की जरूरत है। यह कहना था राज्य के उद्योग निदेशक के रवि कुमार का। वे सीआइआइ की ओर से बुधवार को बेल्डीह क्लब में आयोजित झारखंड मैन्युफैक्च¨रग कान्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड एक मैन्युफैक्च¨रग स्टेट है और राज्य में निर्माण क्षेत्र को और बढ़ाने की जरूरत है। खासतौर से ऑटो कंपोनेंट, खनन, स्टील उद्योग में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र के कारोबार को सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन व क्रिएटिविटी किसी भी निर्माण उद्योग की सफलता के मुख्य कारक हैं।
इस अवसर पर क्रॉस लिमिटेड के निदेशक सुमीत राय ने कहा कि उच्च उत्पादकता प्रक्रिया को शामिल करना निर्माण उद्योग के विकास की कुंजी है। इसमें मूल्य आधारित गतिविधियों को शामिल किया जाना चाहिए। मेकॉन लिमिटेड के डिप्टी जेनरल मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि साल की प्रथम तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही जबकि निर्माण क्षेत्र की बढ़ोत्तरी 9.1 प्रतिशत रही। सीआइआइ झारखंड स्टेट काउंसिल के चेयरमैन किलोल कमानी ने भारतीय निर्माण उद्योग के लिए यह साल काफी अनुकूल रहा है। कई ढांचागत परिवर्तन भी हुए हैं। जीएसटी के लागू होने से भी काफी फर्क पड़ा है। सीआइआइ झारखंड के सदस्य एके श्रीवास्तव का मत था कि केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयासों का सकारात्मक असर पड़ा है। इस दौरान विभिन्न सत्रों में मैन्युफैक्च¨रग के क्षेत्र में हालिया बदलावों व रुझान पर चर्चा की गई। इसमें सौ से अधिक उद्योगों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।