Move to Jagran APP

जमशेदपुर के कदमा में नदी में बह गया नहाने गया बच्चा, दूसरे को लोगों ने बाहर निकाला

पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र के सती घाट पर नहाते समय शनिवार को दोपहर 10 वर्षीय संजय प्रमाणिक डूब गया है। उसे बचाने को उसका दोस्त गोपाल भी डूबने लगा लेकिन किसी तरह वह बच गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 07:00 PM (IST)
जमशेदपुर के कदमा में नदी में बह गया नहाने गया बच्चा, दूसरे को लोगों ने बाहर निकाला
10 वर्षीय लड़का संजय प्रमाणिक नदी के प्रवाह में बह गया और डूब गया।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र के सती घाट पर नहाते समय शनिवार को दोपहर 10 वर्षीय संजय प्रमाणिक डूब गया है। उसे बचाने को उसका दोस्त गोपाल भी डूबने लगा, लेकिन किसी तरह वह बच गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी मिलने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता नदी किनारे पहुंचे। कुछ समय बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डूबे बच्चे की खोजबीन में टीम जुट गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। नदी में पानी काफी बढा हुआ है इसलिए स्थानीय तैराकों और मछुआरों द्वारा बच्चे की तलाश की जारी है। आज दोपहर के समय आसपास के चार-पांच लड़के नदी नहाने गए थे। 10 वर्षीय लड़का संजय प्रमाणिक नदी के प्रवाह में बह गया और डूब गया। नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। वरीय अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.