Move to Jagran APP

जमशेदपुर के मानगो से लापता बच्चे का शव पहाड़ी पर मिला, लोगों में गुस्सा

जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके से गायब सुजीत गोराई का शव मिला। वह तीन दिन से गायब था। शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पडा। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखायी हाेती तो बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया जाता।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 12:29 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो से लापता बच्चे का शव पहाड़ी पर मिला, लोगों में गुस्सा
कुमरूम बस्ती का 11 साल का बच्चा सुजीत गोराई । फाइल फोटो

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र कुमरूम बस्ती से 11 साल का बच्चा सुजीत गोराई तीन दिन पहले लापता हो गया था। शिकायत थाना में स्वजनो ने मानगो थाना की पुलिस को दी थी। शनिवार को उसका शव घर से कुछ दूर पहाड़ी से बरामद किया गया। उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही जा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोंगो में आक्रोश देखा गया।

loksabha election banner

वही बच्चे के लापता होने पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा नेता विकास सिंह ने बच्चे के लापता होने की सूचना थाना को दी थी और उसकी बरामदगी की मांग की थी। शव बरामद होने पर विकास सिंह ने आंदोलन करने की धमकी है। फिलहाल बच्चे का शव बरामद होने के मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के माता- पिता मजदूरी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.