CM रघुवर दास ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा- खुशहाली के रामराज्य के सृजन का लें संकल्प
Vijayadashmi. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। आइए जानिए उन्होंने क्या कहा।
जमशेदपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
दास ने राज्यवासियों से यह अपील की कि आइए, इस पवन अवसर पर हम अहंकार, अज्ञानता, ग़रीबी, कुपोषण के रावण को परास्त करें और खुशहाली के राम राज्य के सृजन का संकल्प लें। मुख्यमंत्री दो दिनों से जमशेदपुर में हैं। दो दिनों में उन्होंने जमशेदपुर के पूजा पंडालों का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सोमवार को भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री आज सुबह भी कई पूजा पंडालों में गए। वे आज रांची लौट जाएंगे जहां रावण दहन कार्यक्रम में शरीक होंगे।
अधर्म पर धर्म की , असत्य पर सत्य की , बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।#VijayaDashami pic.twitter.com/c2RmZNnibW — Raghubar Das (@dasraghubar) October 8, 2019
असत्य पर सत्य की विजय के इस पावन विजयादशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/YfTefYBMU1 — Arjun Munda (@MundaArjun) October 8, 2019