Move to Jagran APP

Jharkhand: छठ पर घर जा रहे व्यक्ति की बस में हृदय गति रुकने से मौत

छठ पूजा के लिए मानगो से छपरा जा रहे बबन सिंह की रांची जिले के तमाड़ के पास बस में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक मानगो के एक अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और वहीं रहा करते थे।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 02:41 PM (IST)
Jharkhand: छठ पर घर जा रहे व्यक्ति की बस में हृदय गति रुकने से मौत
छठ पर घर जा रहे व्यक्ति की बस में हृदय गति रुकने से हुई मौत। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। छठ पूजा के लिए मानगो से छपरा जा रहे बबन सिंह की रांची जिले के तमाड़ के पास बस में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक मानगो के एक अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और वहीं रहा करते थे। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के परसा गरखा के रहने वाले थे। मृतक के पास मिली मोबाइल से उसके स्वजन को संपर्क कर तमाड़ थाना के पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। तत्काल ही शव को रिम्स, रांची भिजवा दिया गया।

loksabha election banner

मानगो बस स्टैंड से छपरा जाने वाली सिंह बस पर बबन सिंह का टिकट आरक्षित था। बुधवार शाम को वे बस पर सवार हुए थे। महापर्व पर गांव जाने की खुशी थी। सब कुछ ठीकठाक था। रांची के तमाड़ थाना मुख्य मार्ग पर बब्बन सिंह ने शौच जाने की बात कहते हुए बस को रुकवाया। जैसे ही शौच के लिए बस से नीचे उतरे, वह बेहोश हो गए। जब तक बस के चालक और खलासी कुछ समझते, उनकी मौत हो चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना तमाड़ थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। मौत के कारण बस तीन घंटे तक रुकी रही। शव को रिम्स भिजवाने के बाद बस छपरा के लिए रवाना हो गई। मौत की खबर के स्वजन बिहार से गुरुवार दाेपहर रांची पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन छपरा पैतिृक आवास ले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.