Chhath 2019 : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व छठ संपन्न, CM ने भी दिया अर्घ्य Picture
Chhath 2019. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। नदी घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। सीएम रघुवर दास ने पत्नी व बेटे-बहू संग अर्घ्य दिया।
जमशेदपुर, जेएनएन। Chhath 2019 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। नदी घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। सीएम रघुवर दास ने पत्नी व बेटे-बहू संग जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में अर्घ्य दिया।
जमशेदपुर के विभिन्न घाटों पर शनिवार को डूबते और रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। शनिवार को दोपहर से ही श्रद्धालुओं एवं व्रतियों का छठ घाटों पर तांता लगा रहा। पूर्वी कालीमाटी पंचायतअंतर्गत बामनगोड़ा छठ घाट, गदड़ा, गोविंदपुर, जेम्को, जादूगोड़ा, सुंदरनगर, बागबेड़ा बड़ौदा घाट, स्वर्णरेखा घाट, सीटू तालाब, हुडको तथा हुरलूंग में व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।
कृत्रिम जलाशयों में भी अर्घ्य
बारीगोड़ा दुर्गा मैदान,गदड़ा मेन रोड,केबुल टाउन कॉलोनी, नामदा बस्ती आदि जगहों पर कृत्रिम जलाशयों में भी अर्घ्य दिया गया। घाटों पर भीड़ की वजह से लाेग कृत्रिम जलाशय का निर्माण भी करते हैं ताकि परेशानी से बचा जा सके। बामनगोड़ा - सोपोडेरा तालाब पर श्रीराम स्पोर्टिंग क्लब, आजसू समेत अन्य समाजसेवियों द्वारा सहायता शिविर लगाया गया। जबकि बामनगोड़ा काली मंदिर के पास टाटा फ्रेंड्स क्लब द्वारा शिविर लगाया गया। लाईट, माईक आदि की व्यवस्था की गयी। क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। श्रीराम स्पोर्टिग क्लब के सहायता शिविर में भाजपा नेता विमल बैठा, पूर्व मुखिया प्रभुराम मुंडा शामिल हुये। वहीं टाटा फ्रेंड्स क्लब के शिविर में रमेश कुमार सिंह उर्फ छोटन, उमाशंकर उर्फ उमेश,उपेन्द्र तिवारी, तापस सिंह आदि सक्रिय रहे।
जमशेदपुर के रामदेव बगान में अपने घर की छत पर कृत्रिम जलाशय में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देती व्रती।
श्रीराम मंदिर समिति टेल्को
श्री श्रीराम मंदिर समिति टेल्को में छठ पूजा।
श्री श्रीराम मंदिर समिति टेल्को प्रांगण में नवनिर्मित छठ घाट पर व्रती और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सैकड़ो लोगों ने भगवान भाष्कर को इस घाट पर अर्घ्य दिया। समिति के सभी लोग व्यवस्था में लगे हुए थे। घाट के चारोंं ओर फूलों से मनमोहक सजावट की गई थी। सुबह में लोग उदयीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया।।सुबह मंदिर कमेटी की ओर से शुद्ध जल, व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई है।
डिमना लेक में छठ पूजा।
कृत्रिम जलाशय में छठ पूजा।
स्वर्णरेखा नदी के कांदरबेड़ा घाट में छठ पूजा।
मानगो में सूर्य को अर्घ्य देती व्रती।
स्वर्णरेखा नदी के मानगो घाट पर उमड़े श्रद्धालु और व्रती।
सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में उमड़े श्रद्धालु और व्रती।
कृत्रिम जलाशय में अर्घ्य देतीं व्रती।
भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर राज्य की समृद्धि की प्रार्थना की।
उदीयमान सूर्य आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।
छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो, यही प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/RInY5vT3ud— Raghubar Das (@dasraghubar) November 3, 2019