Move to Jagran APP

मुकम्मल कागजात के साथ ही निकलें घर से, सरायकेला-खरसावां जिले में 13 प्रवेश सीमा पर चेकनाका; दाखिले से पहले होगी जांच

Saraikela Jharkhand Lockdown सरायकेला-खरसावां जिले में प्रवेश की 13 सीमाओं पर चेकनाका का निर्माण कराया गया है जो रविवार की सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा। आगामी 27 मई की प्रातः 6 बजे तक चेकनाका पर वाहनों की जांच की जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 09:47 PM (IST)
मुकम्मल कागजात के साथ ही निकलें घर से, सरायकेला-खरसावां जिले में 13 प्रवेश सीमा पर चेकनाका; दाखिले से पहले होगी जांच
अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 जांच नियमानुसार करवाइ जाएगी।

सरायकेला, जासं। कोरोना को देखते हुए झारखंड समेत सरायकेला- खरसावां जिले में 16 से 27 मई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है। इस दौरान कहीं भी आने जाने के लिए ई-पास अनिवार्य होगा, लेकिन मीडिया व कंपनी कर्मचारियों सहित कई लोगों को इससे छूट दी गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह -तीन को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में प्रवेश की 13 सीमाओं पर चेकनाका का निर्माण कराया गया है जो रविवार की सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा। आगामी 27 मई की प्रातः 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

prime article banner

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अरवा राजकमल ने संयुक्त आदेश जारी किया है जिसके तहत जिला अंतर्गत टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बस, ई-रिक्शा एवं रिक्शा के संचालन सहित किसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर रोक रहेगी। परंतु स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा। इसे लेकर सभी 13 चेकनाका पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 जांच नियमानुसार करवाइ जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक चेकनाका पर पर्याप्त मात्रा में हैंडवास, हैंड सैनिटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर, मास्क और ग्लब्स की व्यवस्था रहेगी।

सिर्फ इ-पास की जांच करेंगे पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने कहा कि सभी चेकनाका पर तैनात जवान कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ ई-पास चेक करेंगे। विशेष परिस्थिति में आवश्यकता पड़ती है तो वाहन जांच के लिए अलग से दिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी व एसडीपीओ को नियमित चेकनाका का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। चेकनाका पर आने वाले सभी वाहनों का नंबर, यात्रियों का नाम, फोन नंबर दर्ज करने काे कहा। राज्य के अंदर एक से दूसरे स्थान  पर जाने के लिए ई-पास अनिवार्य होगा। राज्य में निजी वाहनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को ई-पास तथा वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।

बनाया गया चेक नाका

1. टॉल ब्रिज आदित्यपुरः दंडाधिकारी लाल किशोर महतो, वीरेंद्र रविदास एवं नंद नंदन मंडल। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक भास्कर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद एवं सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार यादव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

2. चौका-कांड्रा मार्ग पर कांड्रा टॉल ब्रिजः दंडाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, अमित कुमार एवं आलोक कुमार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक किशोर मुंडा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

3. चाईबासा-सरायकेला बॉर्डर पर थोलको गांव के समीपः दंडाधिकारी अनूप कुमार तिग्गा, लोपो देवगम एवं अनिल कुमार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक बबलू कुमार माझी, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रभूषण प्रताप सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र उरांव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

4. सरायकेला-कांड्रा बॉर्डर पर चाडरी मोड़ के समीपः दंडाधिकारी गंगाधर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार उरांव एवं अनुराग आनंद। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक कमल मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक जावेद आलम खाँ एवं सहायक अवर निरीक्षक सकल हेंब्रम सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

5. आमदा पॉलिटेक्निक कॉलेज पेट्रोल पंप के समीपः दंडाधिकारी वचन लाल यादव, राजबल्लभ मिश्र एवं अश्विनी कुमार सरदार। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक रामजनम शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक इमानुएल हाँसदा एवं सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित पांच सशस्त्र पुलिस बल एवं 5 लाठीधारी पुलिस बल।

6. बुरुडीह मोड़ खरसावांः दंडाधिकारी विमल कुमार कारवां, सुशील बडिंग एवं अजीत गोप। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक राजू राणा, पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजू उरांव सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

7. उड़ीसा राज्य बॉर्डर मूनीडीह चक्रधरपुर गांव के समीपः दंडाधिकारी सुनील कुमार केसरी, नरेंद्र कुमार हेंब्रम एवं प्रद्युम्न कुमार स्वांई। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रभास गोस्वामी सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

8. चाईबासा बॉर्डर कुजू पुलिया के पासः दंडाधिकारी सुरेंद्र सुंडी, हीरालाल हेंब्रम एवं देवेश श्रीवास्तव। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुणाल, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

9. मिलन चौकः दंडाधिकारी बद्रीनाथ सिंह मुंडा, मनुराज चतुर्वेदी एवं प्रवीण विंसेट बान्डो। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार टुडू एवं सहायक अवर निरीक्षक नारायण प्रसाद साह सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

10. नागासेरेंग बॉर्डरः दंडाधिकारी सुनील कुमार दास, संजय कुमार जोशी एवं प्रदीप कुमार। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार तृतीय, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक भोला कुमार सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

11. अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामनेः दंडाधिकारी अल्फोनसियुस मरांडी, पैकस टोप्पो एवं मनाये वारी। पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक संदीप, सहायक अवर निरीक्षक बसंत उराँव एवं सहायक अवर निरीक्षक मनोज मुर्मू सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।

12. तिरूलडीह थाना चौक के सामनेः दंडाधिकारी संजय कुमार महतो, डॉ प्रताप कुमार मांझी एवं धनीराम महतो। पुलिस पदाधिकारी कनीय पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिंज एवं सहायक अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद सहित 10 सशस्त्र पुलिस बल।

13. नीमडीह थाना के सामनेः दंडाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, डॉ राजेंद्र कुमार एवं संजय मुंडा। पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक निरंजन हेंब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक महावीर उरांव एवं पुलिस अवर निरीक्षक पंक्रासियुस खाखा सहित 9 लाठीधारी पुलिस बल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.