Move to Jagran APP

Chana Saag ke Fayde : जानें चना साग के सेवन के क्या है सात फायदे, सर्दियों में कैसे करें इसका सेवन

Chana Saag ke Fayde वैसे तो सर्दियों में साग खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन चना साग का अलग ही महत्व है। चना साग में प्रोटीन फाइबर आयरन कैल्शियम आदि होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व हैं....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:07 PM (IST)
Chana Saag ke Fayde : जानें चना साग के सेवन के क्या है सात फायदे, सर्दियों में कैसे करें इसका सेवन
Chana Saag ke Fayde : चना साग के सेवन के क्या है सात फायदे, सर्दियों में कैसे करें इसका सेवन

जमशेदपुर : सर्दियों के मौसम में बाजार में साग की कई तरह की वैरायटीज आसानी से उपलब्धहो जाती है। इन साग के सेवन के कई फायदे हैं। अक्सर डाक्टर या फिर डायटीशियन हमें हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों के अलावा चने का साग भी शामिल होता है।

loksabha election banner

चने का साग स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। डायबिटीज से लेकर त्वचा रोग कई की परेशानियों सेछुटकार दिलाने में चने का साग काफी लाभप्रद साबित होता है। चने का साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो शरीर की कई परेशानियां जैसे कब्ज, डायबिटीज से छुटकारा दिलासकता है। जानें क्या है चने साग के फायदे

1. इम्युनिटी करे बूस्टर

सब्जियों में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में अगर आप इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें आप सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानी से राहत पा सकते हैं।

2. कब्ज से दिलाएं राहत

चने केसाग में फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा चने कासाग प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी हैं। इतना ही नहीं, डाइट में चने के साग को शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

3. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

चने का साग डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभकारी हैं। अगर हम डायबिटीज रोगी हैं तो अपनेडाइड में डायटीनिशयन को सलाह पर चने का साग को शामिल करें।

4.आंखों की रोशनी

आखों की रोशनी को अच्छा करने के लिए भी आप नियमित रूप से चने के साग का सेवन कर सकते हैं। यह इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत रखता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असरदार माना जा सकता है।

5. वजन को करे कम

चने का साग कासेवन करने से शरीर का वजन भी कम हो सकता है। दरअसल,यह साग फाइबरसे भरपूर होता है, जो भूख को लंबे सयम तक शांत करने में कारगर होता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है ऐसे में अबर हम नियमित रूप से इसका सेवन करें तो हमारे शरीर का वजन कम हो सकता है।

6. मानसिक स्वास्थ्य को बनाए बेहतर

चने केसाग में विटामिन सी और एंटी आक्सीडेंट भरपूर रूप में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार है। वहीं यह साग हमारे मानसिक संतुलन को भी बेहतर करता है। नियमित रूप से इससाग के सेवन से स्ट्रेस संतुलित रह सकता है। मानसिक संतुलन बेहतर रहता है।

7. त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा की खूबसूरती के लिए चने का साग काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट, विटामिन इ, विटामिन के, की काम्पलेक्स त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी असरदार है। साथ ही यह हमारे बालों की मजबूती को भी बढ़ा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.