Move to Jagran APP

Jharkhand: महाराजा प्रमाणिक दस्ते को राशन पहुंचाने वाला नक्सली सुखराम गिरफ्तार

chaibasa Jharkhand News भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य एवं सहयोगी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामाड़ को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 09:22 AM (IST)
Jharkhand: महाराजा प्रमाणिक दस्ते को राशन पहुंचाने वाला नक्सली सुखराम गिरफ्तार
नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार।

चाईबासा, जासं । भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य एवं सहयोगी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामाड़ को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

loksabha election banner

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि पकड़ा गया नक्सली सुखराम रामताई टोकलो थाना के पूर्व के कई कांडों में शामिल था। वह वर्तमान सयम में फरार अभियुक्त भी था। नक्सली सुखराम ने अपने स्वीकार बयान में बताया गया कि वह प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के महाराजा प्रमाणिक दस्ते के लिए राशन, खाना, पीने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं को स्थानीय हाट बाजार से खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाता था। इसके अलावा वह टोकलो, पदमपुर, लांजी दड़किदा आदि क्षेत्र में घूमकर पुलिस की गतिविधि की सूचना एकत्रित करते हुए महाराजा प्रमाणिक को देता था। उन्होंने यह भी बताया की 7-8 फरवरी को लांजी पहाड़ी पर महाराजा प्रमाणिक के दस्ते एवं पुलिस बल के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान भी दड़कदा गांव में रहकर लगातार पुलिस की गतिविधियों की जानकारी महाराजा प्रमाणिक तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

आधा दर्जन से अधिक मामलों वांछित

डीएसपी ने कहा कि नक्सली सुखराम आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में शामिल रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक छापामार दल का गठन कर नियोजित तरीके से उन्हें टोकलो से गिरफ्तार किया गया है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक चक्रधरपुर चंद्रशेखर कुमार, टोकला थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया , रवि कुमार महतो, रामदेव कुमार यादव, समेत टोकलो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.