Move to Jagran APP

Jharkhand: जमशेदपुर में धान खरीद के लिए 15 नवंबर से पहले तय हो जाएंगे केंद्र

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार धान खरीद के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है ताकि हर हाल में पिछली बार से ज्यादा खरीद हो सके। इसके लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार ने जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति ने निर्देश दिया कि 15 नवंबर से...

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 11:36 AM (IST)
Jharkhand: जमशेदपुर में धान खरीद के लिए 15 नवंबर से पहले तय हो जाएंगे केंद्र
जमशेदपुर में धान खरीद के लिए 15 नवंबर से पहले तय हो जाएंगे केंद्र। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार धान खरीद के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है, ताकि हर हाल में पिछली बार से ज्यादा खरीद हो सके। इसके लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार ने  जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति ने निर्देश दिया कि 15 नवंबर से पहले विभाग निर्धारित मापदंडों के आधार पर धान अधिप्राप्त केंद्रों का चयन कर ले।

loksabha election banner

यही नहीं, संबंधित सभी अधिप्राप्ति केंद्रों का नजदीकी राजस्व ग्राम व पंचायत को टैग करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी को एरिया कमांड मैपिंग सह नजरी नक्शा यथाशीघ्र बनाकर जिला आपूर्ति कार्यालय या जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जमशेदपुर को उपलब्ध करा दें, ताकि इच्छुक मिल मालिकों के साथ धान अधिप्राप्ति केंद्रों की टैगिंग ससमय की जा सके।

इसके साथ ही धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के सफल कार्यान्वयन के लिए इच्छुक मिलर्स या चावल मिल मालिकों को आमंत्रण व सूचना पहुंचा दी जाए। इस बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी समेत अन्य पदाधिकारी व आपूर्ति विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

टुसू के बाद तेज होगी खरीदारी

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन नवंबर में धान खरीद की तैयारी कर लेता है, लेकिन किसान धान लेकर नहीं आते। इक्का-दुक्का किसान ही यहां आते हैं। जिले में किसानों के धान बेचने की रफ्तार 14 जनवरी को टुसू या मकर पर्व के बाद ही होती है। हालांकि जिला प्रशासन इस बात से निश्चिंत रहता है कि फरवरी से मार्च तक लक्ष्य की प्राप्ति हो जाती है। इसके बाद जिले के धान कम ही बिकते हैं। गरमा धान की बिक्री यहां के किसान पश्चिम बंगाल या ओडिशा में करते हैं। इस बार झारखंड सरकार ने गुणवत्ता के लिहाज से 1668 व 1688 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद का दर निर्धारित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.