Move to Jagran APP

ओडिशा से हो रही गोवंश और प्रतिबंधित मांस की तस्करी, सात दिन में 85 गोवंश और 11 तस्कर पकड़े गए Jamshedpur News

Smuggling of Banned Meet.ओडिशा से झारखंड सीमा के बहरागोड़ा और बरशोल के रास्ते तस्कर गोवंश और मांस लेकर जा रहे हैं। जमशेदपुर शहर और हल्दीपोखर में झारखंड सीमा के तिरिंग से मांस की आपूर्ति की जा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 02:09 PM (IST)
ओडिशा से हो रही गोवंश और प्रतिबंधित मांस की तस्करी, सात दिन में 85 गोवंश और 11 तस्कर पकड़े गए Jamshedpur News
ओडिशा से गोवंश और प्रतिबंधित मांस की तस्करी जमशेदपुर और बंगाल में हो रही है।

जमशेदपुर, जासं।ओडिशा से गोवंश और प्रतिबंधित मांस की तस्करी जमशेदपुर और बंगाल में हो रही है। विशेषकर जमशेदपुर के सीमा से सटे मयूरभंज, बहलदा और अन्य इलाकों में संगठित रूप में हो रही है। ओडिशा से झारखंड सीमा के बहरागोड़ा और बरशोल के रास्ते तस्कर गोवंश और मांस लेकर जा रहे हैं। जमशेदपुर शहर और हल्दीपोखर में झारखंड सीमा के तिरिंग से मांस की आपूर्ति की जा रही है। धंधा लंबे समय से चल रहा है। लगातार जमशेदपुर पुलिस गोवंश ले जाने वाले पर कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन धंधा जारी है। 

loksabha election banner

इसका ताजा उदाहरण विगत एक सप्ताह में धंधे से जुड़े 12 तस्करों के पकड़े जाने, 80 गोवंश और प्रतिबंधित मांस की बरामदगी है। दो दिसंबर को जमशेदपुर एसएसपी एम तमिल बानन की सूचना पर बहरागोड़ा और बरशोल थाना की पुलिस ने एक कंटेनर में गोवंश लेकर जा रहे छह तस्कर को पकड़ा था। कंटेनर से 45 गोवंश बरामद किए गए थे। ओडिशा के भद्रक जिला से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। 3 दिसंबर को बरशोल थाना की पुलिस ने कंटेनर से 40 गोवंश बरामद किए। पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। गोवंश को बंगाल के हावड़ा ले जाया जा रहा था। इससे पहले जमशेदपुर पुलिस ने मयूरभंज के रायरंगपुर से दो कार में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे लोगों को गिरफ्तार किया था। चार दिसंबर को जुगसलाई थाना की पुलिस ने कार से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे कार सवारों का पीछा किया था, लेकिन रामटेकरी रोड में कार छोड़कर सवार भाग निकले। कार से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। कार ओडिशा नंबर की है। 

 पटमदा के कटिंग के रास्‍ते तस्‍करी

बंगाल के पुरुलिया के बड़ाबाजार से पटमदा कटिंग के रास्ते जमशेदपुर के मानगो, कपाली, उलीडीह, सोनारी, कदमा इलाके में मांस की आपूर्ति की तस्कर कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.