Move to Jagran APP

वर्षों से लंबित है तार कंपनी में इंसेटिव बोनस का मामला, कर्मचारियों में असंतोष

आइएसडब्ल्यूपी तार कंपनी कर्मचारियों का इंसेंटिव बोनस (आइबी) वर्षों से लंबित है। प्रबंधन द्वारा आइबी का रिव्यू करने का आश्वासन मिलते रहा है लेकिन वह अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:16 AM (IST)
वर्षों से लंबित है तार कंपनी में इंसेटिव बोनस का मामला, कर्मचारियों में  असंतोष
पिछले दस सालों से तार कंपनी में आइबी पुनरीक्षण नहीं हो पाया है।

अरविंद श्रीवास्तव, जमशेदपुर : आइएसडब्ल्यूपी तार कंपनी कर्मचारियों का इंसेंटिव बोनस (आइबी) वर्षों से लंबित है। प्रबंधन द्वारा आइबी का रिव्यू करने का आश्वासन मिलते रहा है लेकिन वह अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है। चालू माह में यूनियन इस मसले पर बातचीत करने की कह रही है, लेकिन जबतक अंतिम नतीजा नहीं आ जाता, कर्मचारियों को भरोसा नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

कर्मचारियों का कहना है कि दस साल से ज्यादा दिन हो गए, तब से लेकर आजतक इंसेटिव बोनस का पुनरीक्षण का ही इंतजार हो रहा है। तार कंपनी के वायर मिल में 7000 तो रड मिल में 5000 रुपेय तक आइबी मिलता है। उत्पादन के आधार पर आइबी देने का एक मापदंड बनाया गया है, जो वर्षों से चलता आ रहा है। यूनियन नेताओं की माने तो इस मुद्दे पर प्रबंधन से उनकी लगातार वार्ता चल रही है। इस माह पुनरीक्षण होने की संभावना है।

दूसरी ओर तार कंपनी में पांच साल में कर्मचारियों का पदनाम बदलता है, लेकिन प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाता है। यहां नए व पुराने ग्रेड मिलाकर कुल 500 से ज्यादा कर्मचारी हैं। पुराना ग्रेड में आर व एन शामिल है। इसमें कर्मचारियों को एन वन से लेकर एन नाइन तक का ग्रेड दिया गया है।

इसी आधार पर नये ग्रेड में अभी ई वन से लेकर ई फाइव है। इसे नाइन तक करना है। एक पदमान बदलने पर कर्मचारियों को कम से कम 400 रूपए का लाभ मिलता है। 2010 में नया ग्रेड बनाया गया है, उसके बाद अभी तक इनका प्रमोशन नहीं हुआ है। इस माह इन कर्मचारियों की प्रोन्नति होने की संभावना है। कोविड -19 को लेकर इस साल में विलंब हुआ है। लेकिन अब बहुत जल्द कर्मचारियों की प्रोन्नति होने जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.