Move to Jagran APP

Benefits of Carrot : कैंसर व आंखों की रोशनी में कारगर है गाजर, जानिए गाजर मे पाए जाने गुणों खजाना

जमशेदपुर की जानी मानी डायटीशियन अनु सिन्हा ने गाजर के फायदे व नुकसान को बताया। उन्होंने गाजर का उपयोग करने के लिए परामशर् लेने की बात कही है। आज बाजार में गाजर 12 महीने लोगों के लिए उपलब्ध है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 08:02 AM (IST)
Benefits of Carrot : कैंसर व आंखों की रोशनी में कारगर है गाजर, जानिए गाजर मे पाए जाने गुणों खजाना
जमशेदपुर के जाने-माने डायटीशियन अनु सिन्हा गाजर के फायदे और नुकसान को बता रही है

जमशेदपुर, जासं। गाजर एक प्रकार की सब्जी है जिसमें पोषक तत्व भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बी8, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, वीटा-कैरोटीन आदि कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह गाजर आज के समय बाजार में सालों भर उपलब्ध रहता है।

loksabha election banner

गाजर का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को रोकने में सहायक है। यह आंख की रोशनी को तेज करने में भी कारगर साबित हुआ है। गाजर के फायदे के बारे में बता रही हैं जमशेदपुर की जाने-माने डायटीशियन अनु सिन्हा। हालांकि अनु सिन्हा कहती हैं कि गाजर का सेवन करने से अपने चिकित्सक या डायटीशियन से जरूर सलाह लेनी चाहिए। इससे यह पता चल सकेगा कि किसे गाजर खाना है और किसे नहीं खाना है।

गाजर सेवन के फायदे

  • गाजर में वीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो आंखों की बीमारी में फायदा पहुंचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
  • खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर को कम करता है, जो हृदय रोग को कम करने में मदद करता है।
  • कुछ तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक होता है
  • फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • इसका उपयोग करने से उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता करता है।
  • हड्डियों को स्वस्थ रखने में कारगर होता है।
  • हमारा इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, इसलिए इसका सेवन से हमारा वजन को नियंत्रण व कम करने में सहायक होता है।
  • इसमें फोलेट पाया जाता है जो गर्भ में पल रहे शिशु एवं गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
  • बालों को स्वस्थ रखने में भी बालों का सेवन लाभदायक होता है।

नुकसानदायक भी होता है गाजर का अधिक सेवन

  • गाजर में चीनी का स्तर ज्यादा होता है यह शर्करा को बढ़ाता है। इसलिए मधुमेह के मरीजों को गाजर का सेवन संभल कर करना चाहिए।
  • ज्यादा गाजर खाने से गैस, दस्त, पेट फूलना आदि पेट की समस्या हो सकती है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
  • इसका अधिक उपयोग करने से रंग फीका होने जैसी त्वचा की समस्या हो सकती है।
  • अधिक सेवन करने से एलर्जी भी हो सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.