Move to Jagran APP

Horoscope Today : कर्क राशि वालों को राजकाज में सफलता के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today. तुला राशि वालों को आजीविका साधन में सफलता अधिकार क्षेत्र में वृद्धि व संतान को लाभ संभव। बौद्धिक कार्य में सफलता बिगड़े रिश्ते में सुधार तथा देवालय भ्रमण संभव। आइए जानिए आज क्‍या कहते हैं आपके सितारे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 08:22 AM (IST)
Horoscope Today : कर्क राशि वालों को राजकाज में सफलता के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जानिए आज का राशिफल
मेष से मीन तक आज का राशिफल जानें।

Horoscope Today  मेष : सामाजिक कार्य से ख्याति व व्यवसाय में सफलता मिलेगी । कटु संबंध में सुधार व रुके धन की प्राप्ति संभव। राजनैतिक यात्रा सफल रहेगी। खानपान में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

loksabha election banner

वृष : कारोबार में सुधार से आर्थिक प्रगति, राजकाज में सफलता एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी का सहयोग परंतु जन सहयोग में कमी संभव। समय का सदुपयोग लाभकारी रहेगा। 

मिथुन : भाग्य सहयोग से कार्यसिद्धि, व्यावसायिक सफलता एवं मित्र वर्ग से लाभ संभव। राजनैतिक पैठ में वृद्धि, कर्ज से मुक्ति  एवं बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्रोध व वाणी पर संयम रखें।

कर्क : राजकाज में सफलता तथा मनोभिलाषित कार्य सिद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति, स्वजन को सफलता एवं सत्संग का सुख प्राप्त होगा। अपव्यय से बचें।

सिंह : कर्तव्य निर्वहन में सफलता, सामाजिक कार्यो से ख्याति एवं रुके धन की प्राप्ति संभव। विरोधियों का पराभव, यात्रा से कार्य सिद्धि एवं कारोबार सुधरेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें। 

कन्या : उचित प्रयास से कार्यसिद्धि व आय स्रोत में सुधार होगा। पारिवारिक समस्या का निदान एवं संतान को सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि व राजनीतिक विकास संभव। विवाद से बचें।

तुला : आजीविका साधन में सफलता, अधिकार क्षेत्र में वृद्धि व संतान को लाभ संभव। बौद्धिक कार्य में सफलता, बिगड़े रिश्ते में सुधार तथा देवालय भ्रमण संभव। वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें।

वृश्चिक : कार्य कुशलता से नौकरी में प्रगति व वित्तीय विकास का क्रम बनेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि एवं विरोधी पक्ष से बाधा मिलेगी। धर्म कार्य की योजना बनेगी। विवाद व अपव्यय से बचें।

धनु : राजनैतिक क्षेत्र में प्रगति व राजकीय संबंध सुधरेंगे। शिक्षा कार्य में रुचि व सफल यात्रा का योग बनेगा। उत्सव में शरीक होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी से परहेज करें। 

मकर : परिश्रम से आयस्रोत का विकास व सुख साधनों में वृद्धि होगी। धर्मस्थल का भ्रमण तथा राजकाज में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के विवाद व कर्ज से मुक्ति संभव। यात्रा में सतर्क रहें।

कुम्भ : राजनैतिक परिचय से कार्यसिद्धि एवं भूमि-भवन संबंधी समस्या का निदान होगा। प्रियजन से खुशी मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बनेगी। रुके धन की प्राप्ति संभव। वाहन सावधानी से चलाएं। 

मीन : स्वजन सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति, नए परिचय से लाभ एवं संतान से खुशी मिलेगी। प्रिय को स्वास्थ्य बाधा संभव। स्वरुचि भोजन संभव। कर्तव्य के प्रति सजग रहें।

8 जनवरी 2021 शुक्रवार, पौष मास कृष्णपक्ष दशमी तिथि 

आज का राहुकाल : दिवा 10:30 बजे से दिवा 12:00बजे तक।

 आज का दिशा शूल : पश्चिम।

आज की भद्रा : दिवा 9:08 बजे से रात्रि 7:57 बजे तक।

कल 9 जनवरी का पंचाग : 

कल का दिशा शूल : पूर्व। 

कल का पर्व : सफला एकादशी व्रत, श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन।

श्री शुभ संवत् प्रमादी 2077 शके 1942 श्रीसूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि संध्या 5:38 बजे तक, उपरांत द्वादशी तिथि, विशाखा नक्षत्र दिवा 11:17 बजे तक, उपरांत अनुराधा नक्षत्र, शूल योग दिवा 2:18 बजे तक, उपरांत गण्ड योग। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में।

- पं. रमा शंकर तिवारी, ज्योतिषाचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.