Move to Jagran APP

Hockey : पंजाब में भी प्रशिक्षण ले सकेंगे नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट

Hockey. पंजाब खेल मंत्रालय व यूथ सर्विसेज टाटा घराने के साथ एक समझौता करना चाहती है। यह समझौता नवल टाटा हॉकी अकादमी के साथ होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 01:44 PM (IST)
Hockey : पंजाब में भी प्रशिक्षण ले सकेंगे नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट
Hockey : पंजाब में भी प्रशिक्षण ले सकेंगे नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  hockey अब नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट पंजाब भी हॉकी के गुर सीख पाएंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हॉकी टीम में हमेशा से ही पंजाब का वर्चस्व रहा है। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि पंजाब खेल मंत्रालय व यूथ सर्विसेज टाटा घराने के साथ एक समझौता करना चाहती है। यह समझौता नवल टाटा हॉकी अकादमी के साथ होगा।

loksabha election banner

इसके तहत हॉकी अकादमी के कैडेट पंजाब में भी ट्रेनिंग ले सकते हैं।  उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए अच्छा अभ्यास का माहौल हो जिससे अच्छे खिलाड़ी निकले। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको अमली जामा पहनाया जाएगा। आइएसडब्ल्यूपी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित हॉकी एकेडमी को देखने के बाद संजय कुमार ने हॉस्टल की सुविधाओं का भी जायजा लिया।  उन्होंने नवल टाटा हॉकी अकादमी के सीइओ गौतम मुखर्जी व प्रशासक गोविंद माधव शरण के साथ बैठकर इस बाबत गहन चर्चा की। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के जिला खेल पदाधिकारी कालूराम नाग व आइएसडब्ल्यूपी के प्रतिनिधि संजय कुमार भी मौजूद थे।

जेआरडी स्पोट्र्स कांप्लेक्स का दौरा 

उन्होंने मंगलवार को जेआरडी स्पोट्र्स कांप्लेक्स का दौरा किया और यहां उपलब्ध सुविधाओं का मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। टाटा स्टील खेल विभाग के सीनियर एथलेटिक्स कोच बगीचा सिंह ने उनको पूरे स्टेडियम का मुआयना कराया और उनको बारीक जानकारी दी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.