एक अप्रैल से नहीं होगी बीएस-4 कारों की बिक्री, आफर की ये है खास वजह
31 को मार्च में बंद हो जाएगी बीएस-4 कारों की बिक्री। यहर वजह है कि कंपनियां ऑफर दे रहीं है। झारखंड के जमशेदपुर शहर के शोरूम में 88 कारें पड़ीं हैं और ग्राहकों का इंतजार है।
जमशेदपुर, वीरेंद्र ओझा। उच्चतम न्यायालय ने एक अप्रैल 2020 से बीएस-4 इंजन वाली गाडिय़ों की बिक्री व निबंधन (रजिस्ट्रेशन) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी वजह से उन कंपनियों और डीलरों के लिए पहले से बनीं बीएस-4 गाडिय़ां (कारें) एक समस्या बन गई हैं।
मार्च तक इन कारों को किसी तरह बेचकर छुटकारा पाना इनका मुख्य उद्देश्य है, क्योंकि इसके बाद सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली कारें ही बिकेंगी। इसके लिए कार कंपनियों ने अपनी ओर से ग्राहकों को नकद छूट के साथ तमाम तरह के आफर दे रही हैं, तो कार डीलर भी अपनी ओर से छूट दे रही हैं। इस समस्या से मारुति बाहर हो गई है। बिष्टुपुर स्थित शोरूम के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि हमारे पास बीएस-4 की एक भी गाड़ी नहीं है। मारुति तो बीएस-6 की देश भर में करीब पांच लाख कार बेच भी चुकी है।
सेंट्रो पर 30 हजार की छूट
वहीं हुंडई शोरूम के विक्रय प्रबंधक रमेश सिंह ने बताया कि उनके यहां सैंट्रो की तीन कार बची है, जिस पर कंपनी 30 हजार रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा हम अपनी ओर से भी छूट दे रहे हैं। टाटा मोटर्स की डीलर सुमेधा गोयल ने बताया कि उनके यहां कुल 20 कारें हैं, जिसमें 14 टिगोर, एक टियागो और पांच निक्सन है। कंपनी 30 से 50 हजार रुपये तक छूट दे रही है। निसान मोटर्स के डीलर अजय भालोटिया ने बताया कि उनके यहां डाटसन की 22 और निसान की तीन कारें हैं, जिनमें 60 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। भारत मोटर्स के डीलर कृष्णा भालोटिया ने बताया कि उनके पास टोयोटा और मङ्क्षहद्रा की डीलरशिप है। टोयोटा की एक भी गाड़ी नहीं बची है, जबकि मङ्क्षहद्रा की 40 कारों के अलावा लगभग 60 कमर्शियल व्हेकिल पड़ी हैं। छूट की बात पर कहा कि ये सभी गाडिय़ां बुक हैं, जो मार्च के पहले निकल जाएंगी।
कंपनी : मॉडल : संख्या
हुंडई : सैंट्रो : 3
निसान : डाटसन : 22
निसान : माइक्रा : 3
मङ्क्षहद्रा : स्कार्पियो : 40
टाटा : टिगोर : 14
टाटा : टियागो : 1
टाटा : निक्सन : 5
2010-17 : बीएस-3
2017-2020 : बीएस-4
अप्रैल 2020 से : बीएस-6