Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: कोरोना से मौत का टूटा रिकार्ड, जमशेदपुर में 24 घंटे में 23 ने तोडा दम; 1152 हुए संक्रमित

Coronavirus News Update कोरोना कहर बरपा रहा है। जमशेदपुर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 23 लोगों की मौत हुई। वहीं एक हजार 152 लोग पॉजिटिव मिले जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह आंकडा चिंता बढाने वाला है। लोगों में दहशत का माहौल है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 08:29 AM (IST)
Coronavirus News Update: कोरोना से मौत का टूटा रिकार्ड, जमशेदपुर में 24 घंटे में 23 ने तोडा दम; 1152 हुए संक्रमित
पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 590 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना कहर बरपा रहा है। जमशेदपुर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 23 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक हजार 152 लोग पॉजिटिव मिले, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह आंकडा चिंता बढाने वाला है। लोगों में दहशत का माहौल है।

loksabha election banner

मृतकों में बागबेड़ा कालोनी निवासी (46) महिला, डिमना रोड निवासी (83) महिला, सिदगोड़ा निवासी (68) पुरुष, मानगो निवासी (35) पुरुष, सोनारी निवासी (56) महिला, बागबेड़ा निवासी (81) पुरुष, बर्मामाइंस निवासी (65) महिला, बारीडीह निवासी (70) महिला, करनडीह निवासी (62) पुरुष, सोनारी निवासी (82) पुरुष, सोनारी निवासी (73) पुरुष, बारीडीह निवासी (43) महिला, सिदगोड़ा निवासी (75) महिला, डिमना रोड निवासी (66) महिला, बिरसानगर निवासी (54) पुरुष, कदमा निवासी (91) पुरुष, बहरागोड़ा निवासी (44) पुरुष, कदमा निवासी (61) महिला, परसुडीह निवासी (50) महिला, जुगसलाई निवासी (51) पुरुष व तीन अज्ञात शामिल है। इसमें दो पुरुष व एक महिला शामिल है। मृतकों की संख्या बढ़कर 590 हो गई है।

51 कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार

उधर, भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में बुधवार को 51 कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार हुआ। देर रात तक शवों की लाइन लगी रही। मंगलवार को भी यहां 37 शवों का दाह संस्कार हुआ था। इसके अलावा कब्रिस्तान व कब्रगाह में भी करीब एक दर्जन कोरोना संक्रमित दफनाए गए हैं।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल चार हजार 760 लोगों की जांच हुई। इसमें एक हजार 152 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा, मानगो, सोनारी, साकची के मरीज रहने वाले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हजार 607 हो गई है। इधर, पांच हजार 372 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

882 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 882 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 24 हजार 749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र पॉजिटिव

साकची : 124

सिदगोड़ा : 86

कदमा : 194

टेल्को : 156

गोलमुरी : 30

बिष्टुपुर : 29

मानगो : 90

सोनारी : 73

परसुडीह : 77

जादुगोड़ा : 02

बहरागोड़ा : 03

बागबेड़ा : 27

पोटका : 07

डुमरिया : 03

भुइयांडीह : 02

चाकुलिया : 04

बर्मामाइंस : 03

जुगसलाई : 16

धालभूमगढ़ : 17

मुसाबनी : 20

घाटशिला : 02

पटमदा : 05

सुंदरनगर : 05

तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को तीन हजार 58 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 721 लोगों ने दूसरी डोज ली है। जिले में अभी तक कुल दो लाख 10 हजार 968 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 37 हजार 321 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.