Tata pigments Ltd. Bonus : टाटा पिगमेंट में बोनस समझौता, मिलेंगे न्यूनतम 26 अधिकतम 57 हजार Jamshedpur News
Tata pigments Ltd. Bonus. टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा पिगमेंट में शुक्रवार को बोनस समझौता हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए न्यूनतम 26 हजार और अधिकतम 57 हजार 202 रुपये बोनस मिलेंगे।
जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा पिगमेंट में शुक्रवार को बोनस समझौता हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए न्यूनतम 26 हजार और अधिकतम 57 हजार 202 रुपये बोनस मिलेंगे। कर्मचारियों को बोनस का पैसा एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इस वर्ष बोनस समझौता फार्मूले के आधार पर हुआ है। इसमें प्राइम पिगमेंट के उत्पादन, आयरन ऑक्साइड पिगमेंट और फ्लोरिंग कलर के लाभ, कोरेटिव उत्पादन के लाभ व सेफ्टी के मापदंडों के आधार पर हुआ है।
इन्होंने किया बोनस पर हस्ताक्षर
प्रबंधन : एमडी उमेश कुमार सिंह, सेल्स एंड मार्केटिंग के वरीय महाप्रबंधक ओपी गुप्ता, मुख्य कारखाना निरीक्षक पवन कुमार प्रताप सिंह, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी राजेश जेम्स, मुख्य फायनांस एंड एकाउंट्स दिनेश अग्रवाल व चीफ ऑफ सेल्स पवन मिश्रा।
यूनियन : विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, सचिव कमलेश कुमार सिंह, राजेश सरदार।
ये भी जानें
वर्ष 2019 में
- 18,000 रुपये मिला था न्यूनतम
- 50,000 रुपये मिला था अधिकतम
- 125 कर्मचारी हैं कंपनी में कार्यरत