Jamshedpur News : इस कलाकार की पेटिंग देख फिदा हुए सोनू सूद, मिलने के लिए बुलाया मुंबई
बॉलीवुड के स्टार सोनू सूद को कौन नहीं जानता। जिन्होंने कई फिल्मों खलनायक की भूमिका निभाई। लेकिन कोविड 19 के कारण जब पूरे देश में लॉकडाउन था तब यह खलनायक गरीब जनता के लिए नायक बनकर उभरा। जमशेदपुर के कलाकार असीम ने सोनू को उनकी पेंटिंग भेंट की।
जमशेदपुर : बॉलीवुड के स्टार सोनू सूद को कौन नहीं जानता। जिन्होंने कई फिल्मों खलनायक की भूमिका निभाई। लेकिन कोविड 19 के कारण जब पूरे देश में लॉकडाउन था तब यह खलनायक गरीब जनता के लिए नायक बनकर उभरा। जब उन्होंने देखा कि हजारों की संख्या में गरीब लोग पैदल ही मुंबई से अपनी गांव की ओर जा रहे हैं तो सोनू सूद ने अपने पैसे से गरीब लोगों को देश के विभिन्न कानों से न सिर्फ बस से भिजवाया। बल्कि उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था की।
एक साल पहले इसी माह हजारों लोग काम बंद होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी घटना को लौहनगरी के उभरते हुए चर्चित कलाकार असीम पोद्दार ने अपने कैनवास पर जीवंत करते हुए बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपने तरीके से आभार जताया। साथ ही ट्वीटर के माध्यम से सोनू सूद को अपनी पेटिंग देने की इच्छा भी जताई। इस पर अभिनेता सोनू सूद ने असीम से फोन पर बात की और उन्हें मुंबई आने के लिए आमंत्रित भी किया। असीम को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो। इसके लिए सोनू ने असीम के आने-जाने के लिए हवाई टिकट व मुंबई में ठहरने के लिए होटल की भी व्यवस्था की।
गुरुवार को असीम मुंबई में सोनू सूद के आवास पर मिले। इस दौरान सोनू ने असीम द्वारा पेटिंग की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्हें एक सर्टिफिकेट देकर अपना आर्शीवाद और शुभकामनाएं भी दी। असीम ने सोनू सूद को जमशेदपुर आने के लिए भी आमंत्रित किया। इस पर सोनू ने जल्द ही जमशेदपुर आने का आश्वासन भी दिया। आपको बता दें कि असीम मानगो के तामोलिया में रहते हैं और कई वर्षो से कला के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। असीम ने बताया कि सोनू सूद से मिलकर वे काफी खुश है और उनसे मिलकर मैंने ह्दय से उनका आभार भी व्यक्त किया जब उन्होंने लॉकडाउन के समय हजारों लोगों की मदद की थी।