Move to Jagran APP

गुलाबी सर्दी में लीजिए नौका विहार का आनंद

जमशेदपुर व उसके आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां पड़ोसी राज्य के पर्यटक भी नौका विहार का आनंद लेने पहुंचते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 12:03 PM (IST)
गुलाबी सर्दी में लीजिए नौका विहार का आनंद
गुलाबी सर्दी में लीजिए नौका विहार का आनंद

जमशेदपुर (रोहित राज)। गुलाबी सर्दी में नौका विहार का मजा दोगुना हो जाता है। जमशेदपुर व उसके आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां पड़ोसी राज्य के पर्यटक भी नौका विहार का आनंद लेने पहुंचते हैं। नववर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। शहर में जुबली पार्क के जयंती सरोवर,  निक्को पार्क, डिमना लेक और चांडिल डैम में नौका विहार की सेवा उपलब्ध है। 

loksabha election banner

जयंती सरोवर

टाटा जू स्थित जयंती सरोवर में सैलानी नौका विहार के साथ-साथ चिडिय़ाघर का भी मजा ले सकते है। यहां तक पहुंचने के लिए सभी तरह के वाहन उपलब्ध हैं। जू के बाहर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। नौका विहार का मजा लेने के लिए आपको पहले जू मे प्रवेश करना होगा, जिसके लिए प्रवेश राशि देनी होती है। अगर आप वयस्क है तो 30 रुपए प्रति वयस्क, बच्चों के लिए 20 रुपए निर्धारित है। फैमली (चार लोग जिसमें एक बच्चा) के साथ जाने पर  प्रति व्यक्ति 2.50 रुपए की छूट दी जाती है। दिव्यांगो के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। यहां 15 नौकाएं हैं, जिसमें दो और चार सीटें वाले बोट उपलब्ध हैं। सभी पैडल से चलने वाली है। दो सीट के लिए 40 रुपए और चार सीट के लिए 60 रुपए देकर आप 20 मिनट तक नौका विहार का मजा ले सकते है। पर ध्यान रहे की 20 मिनट से ज्यादा होने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 

निक्को पार्क

जुबली पार्क में ही स्थित है निक्को पार्क। यहां नौका विहार के साथ आप छ: अन्य तरह के तरह के झूलों का मजा ले सकते है। प्रवेश के लिए आपको 100 रुपए या 150 रुपए देने होते है। 100 रुपए मे आप नौका विहार के साथ तीन झूले और 150  रुपए मे छह झूलों का मजा ले सकते है। सुरक्षा को देखते हुए यहां पानी की गहराई तीन फीट ही रखा गया है जिससे डूबने का खतरा भी नही होता। हालांकि यहां सभी कर्मचारी तैराकी जानते है और नौका विहार करने से पहले आपको लाइफ जैकेट पहनना पड़ता है। यहां 25 नौकाएं रखी गई है और सभी पैडल से चलने वाली है। नौका विहार के अलावा यहां, मून रैकर, ट्वीस्ट एंड टर्न, पाइरेट शिप, वाटर कोस्टर, स्ट्राइकिंग कार और वोटेक्स जेसे झूलों का मजा ले सकते है। 

डिमना लेक

अगर आप प्रकृति प्रेमी है और नौका विहार के साथ साथ प्रकृति का भी आनंद लेना चाहते हैं तो डिमना लेक आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा यह इलाका शहर से 15 किमी दूरी पर स्थित है। यहां आप कैब, बस या अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। 

यहां आगामी 10 नवंबर के बाद से नौका विहार की शुरुआत की जानी है। फिलहाल डैम मे एक ही मोटर बोट सेवा उपलब्ध होगी। छह सीटर वाले इस बोट के लिए आपको  900 रुपए चुकाने पड़ेंगे, जिसमें आपको पूरे झील का एक चक्कर लगवाया जाएगा। नौका विहार करने से पहले आपको लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। अनुभवी चालकों द्वारा इस मोटर बोट को चलाया जाता है। 

चांडिल डैम

शहर से 40 किमी की दूरी पर स्थित है चांडिल डैम। स्वर्णरेखा नदी पर बने इस डैम में नौका विहार करना अद्भुत अनुभूति प्रदान करता है। यहां एक दर्जन से ज्यादा मोटर बोट, बोटिंग के लिए उपलब्ध है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपए की दर से शुल्क देने होते है। इसके अलावा आप 300 रुपए देकर चार सीटों वाली बोट बुक करा सकते है। यहां नौका विहार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जेटस्की भी रखी गई है जिसका शुल्क 150 रुपए है। आप 10 मिनट तक नौका विहार का आनंद ले सकते है। यहां पहुंचने के लिए आप बस या कैब से भी जा सकते है। ïमत्स्य पालन और चांडिल डैम यहां के मुख्य आकर्षण है। 

सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल से आते हैं पर्यटक

बंगाल से नजदीक होने के कारण जमशेदपुर में अधिकतर पश्चिम बंगाल से सैलानी आते हैं। बंगाली समाज के लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। नजदीक होने के कारण सैलानियों का यह पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। बंगाल से लक्जरी कोच से यहां पहुंचते हैं। ना होटल बुक करने का झंझट और ना ही रात में रुकने की परेशानी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.