Move to Jagran APP

Chaibasa Crime News: मझगांव में मछली व्यापार को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

Chaibasa Crime News पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मझगांव मुख्य चौक बहस होते-होते मारपीट शुरू हो गयी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 01:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 01:56 PM (IST)
Chaibasa Crime News: मझगांव में मछली व्यापार को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
खूनी संघर्ष की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची मझगांव की पुलिस।

संवाद सूत्र, मझगांव : मछली व्यापार को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मझगांव मुख्य चौक में मछली व्यापारी आमीर गुट व अफताब गुट में बहस होते-होते मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में तलवार, छड़, डंडा, चाकू से दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गये । घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाना की पुलिस मुख्य चौक पहुंच कर दोनों गुट के लोगों को हटाया। साथ ही मारपीट में घायल लोगों को मझगंव अस्पताल पहुंचाया।

loksabha election banner

इसमें अफताब गुट से मोजफ्फर हुसैन का सर फटा, नसीउल्लाह, अब्दूल अहद, मो. समीउल्लाह, मताल घायल हुआ है। जबकि आमीर गुट से मो. नजीम अख्तर, रेहान अहमद एवं सरवर आलम सर फटा व उप प्रमुख अजीम अख्तर घायल हुआ है। विवाद की शुरुआत बुधवार सुबह 6 बजे चाईबासा में मछली देने को लेकर शुरू हुआ। दोनों गुट के लोग मछली एक व्यापारी को दे रहे थे। इसी दौरान कीमत के लेन-देन में विवाद हो गया। फोन से दोनों गुट के लोगों ने मझगांव में इसकी जानकारी दी। इसके बाद आपस में ही दोनों गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया।

बस्ती में की गयी पुलिस की तैनाती

इस संबंध में जानकारी देते हुए मझगांव थाना के सब इंस्पेक्टर प्रशांत गौरव ने बताया कि मछली व्यापार को लेकर दो गुटों विवाद हुआ है। दोनों गुट में मारपीट की सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मझगांव मुख्य चौक पहुंची। पुलिस को देख सभी लोग भाग निकले। कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिन्हें पुलिस के द्वारा उठाकर मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें दोनों गुट के लोग जख्मी हुए हैं। मझगांव बस्ती के अंदर चारों और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष को देखते हुए कुमारडुंगी पुलिस व इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर माहौल को शांत कराए। दोनों गुटों से लिखित आवेदन नहीं मिला है। लिखित मिलने के बाद पुलिस आरोपितों के विरुद्व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.