Move to Jagran APP

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

संसू गम्हरिया रांची के ओरमांझी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 06:00 AM (IST)
भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला
भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

संसू, गम्हरिया : रांची के ओरमांझी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया लाल बिल्डिग चौक पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इससे पूर्व सीएम के पुतले को लेकर गम्हरिया में विरोध जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजधानी में इस प्रकार की घटना इस बात का परिचायक है कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यह परिस्थिति उत्पन्न हो गई है कि प्रदेश में बहन बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कृष्ण राजू, रमेश हांसदा, कुमुद रंजन, रमेश कुमार, मनोरंजन सिंह, रश्मि साहू, विजय सोनार, महेंद्र नाथ चौधरी, आनंद झा, अनिकेत तिवारी, कृषणा दास, धनंजय स्वर्णकार, रजनी सहाय, स्वराज पांडेय, प्रिस सिंह, प्रशांत मायति समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

भाजपाइयों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

संसू, पटमदा : पटमदा के कटिग स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को कमलपुर भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपासिधु महतो की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश सदस्य परेश मुखी, महानगर जिला आमन्त्रित सदस्य विभिषण सिंह सरदार, सरायकेला-खरसावां जिला पूर्व महामंत्री भोलानाथ सिंह, महानगर जिला सदस्य शरत सिंह सरदार, वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ताराचांद कालिदी, भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद केडिया, मुरारी मोहन पाल, मणींद्र मिश्र, श्रीपति मिश्र, अतिश मिश्र, पवन कुमार महतो, सुनील कम्भकार, विश्वजीत कूम्भकार, जन्मेनजय कर्मकार, पवित्र महापात्र आदि उपस्थित थे।

राजद की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

संसू, गम्हरिया : राजद कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को गम्हरिया स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई और जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने आनंद मंडल नामक व्यक्ति द्वारा खुद को जिला सचिव बताते हुए फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत जिलाध्यक्ष से की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति राजद के किसी भी स्तर पर आधिकारिक रूप से पदाधिकारी नहीं है। यदि ऐसी शिकायत है तो इस बावत जिला प्रशासन से आनंद मंडल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर राजद के कोल्हान प्रवक्ता डीएन सिंह, सकलदेव यादव, कविलास यादव, बहादुर स्वर्णकार, सरोज कुमार सिंह, विनोद दास, महानंद दास, अजय यादव, दिलीप कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.