भाजयुमो ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
भाजयुमो ने स्वच्छता दिवस के मौके पर सफाई कर्मचारियों को गुलाब फुल देकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व मे सिदगोड 10 नंबर बस्ती में झूला मैदान के समीप में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वच्छाग्राहीयो को गुलाब फुल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर बारीडीह मंडल अध्यक्ष अभिषेक ओझा ने कहा कि भाजयुमो द्वारा इस तरह का कार्यक्रम सभी जगह चलाया जा रहा है। सफाई कर्मी हमारे सड़कों को साफ करने तथा कूड़ा-कचड़ा को साफ करने में अहम योगदान देते हैं। उन्हें सम्मानित करना हमारा दायित्व है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है। ऐसे में हमें भी सजग होना पड़ेगा और स्वच्छता का कार्य करने वाले सदस्यों को प्रोत्साहित करना होगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड प्रदेश 20 सूत्री सदस्य संजीव सिंह ने कहा कि भाजयुमो द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज को जागरुकता का संदेश देता है। स्वच्छता को लेकर हमें पहली अपनी सोच बदलनी होगी। तभी स्वच्छ शहर का सपना हकीकत में तब्दील होगी। इसके लिए सारी मिशनरी लगी हुई है। समाज के सभी सदस्यों को इसके लिए जागरुक होना पड़ेगा और अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। यह कार्यक्रम शहर को स्वच्छ बनाने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर भाजयुमो बारीडीह मंडल के प्रभारी उत्तम चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य टिंकु कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओम पोद्यार, मनोज तिवारी, निर्मल गोप, संतोष सिंह, सौरभ सिंह, मंगल हेंब्रम, कुश कुमार, सुमित सिंह, श्रीराम मिश्रा, गंगा प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान स्वच्छता का संकल्प भी लिया।