Move to Jagran APP

पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष सतदल महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:19 AM (IST)
पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता
पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, चाकुलिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष सतदल महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से दो बिदुओं पर चर्चा हुई। सीएए एवं एनआरसी को लेकर जनता को जागरूक करना तथा दूसरा पार्टी संगठन को मजबूत करना। बैठक को संबोधित करते हुए महापात्रा ने कहा कि कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष के पीछे घूमने के बजाय पार्टी संगठन के लिए समर्पित होकर काम करें। भले ही इस बार चुनाव में हमें हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इससे घबराना नहीं है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो 2 सीट से बढ़कर 300 से अधिक सीटें हासिल कर चुकी है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एवं देश में सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू कर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री ने देश हित में सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बनी हेमंत सोरेन की सरकार किसान विरोधी है। उसने कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया है। बेरोजगारों को प्रतिमाह भत्ता देने का वायदा भी विफल रहा है। बैठक में दिनेश सिंह ने कहा कि सीएए एवं एनआरसी के नाम पर विपक्ष लोगों को बरगला रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि उनकी नागरिकता चली जाएगी। जबकि हकीकत यह है कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाने वाली है। बल्कि यह पड़ोसी राज्यों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। बैठक में गोपन परिहारी, दीपक महतो, सुरेश सिंह, देवानंद सिंह, राजीव महापात्रा, साधन मल्लिक, मंतोष सीट, संजय दास, राजेश नामता अनूप कार, शिशिर राणा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.