Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्‍ता, रघुवर के खिलाफ प्रवासी के भरोसे कांग्रेस

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रवासी पक्षी के बलबूते मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव में उतरी है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 08:00 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्‍ता, रघुवर के खिलाफ प्रवासी के भरोसे कांग्रेस
Jharkhand Assembly Election 2019 : बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्‍ता, रघुवर के खिलाफ प्रवासी के भरोसे कांग्रेस

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रवासी पक्षी के बलबूते जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में है। झारखंड में कांग्रेस का जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है।

loksabha election banner

यहां की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस के नीति निर्धारकों की अदूरदर्शिता से पार्टी का बंटाधार हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य गठन के बाद पहली बार एक स्थिर सरकार और स्वच्छ प्रशासन देने में सफलता पाई है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की कप्तानी में राजनीति के कई धुरंधर और दिग्गज खिलाडिय़ों ने उनसे किनारा कर लिया।

कांग्रेस पार्टी के तीन प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी छोड़कर अन्य दलों का दामन थाम लिया। यह कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी की अदूरदर्शिता और अकर्मण्यता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ  दिल्ली से आयातित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की किस प्रकार उपेक्षा करती है। कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक खास मौसम में प्रवासी पक्षी साइबेरियन डक आदि भारत के विभिन्न झीलों की ओर रुख करते हैं, उसी प्रकार झारखंड विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने आयातित प्रत्याशी को उतारा है। यह कांग्रेस की हताशा और निराशा का भी परिचायक है। रघुवर दास भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और फिर झारखंड की जनता उन्हें मुख्य सेवक के रूप में  सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.