Move to Jagran APP

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों को संगठन विस्‍तार के लिए मिला 15 दिन का समय Jamshedpur News

BJP OBC Morcha. भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता कर रहे कोल्हान प्रमंडल प्रभारी हलधर नारायण साह ने जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार के लिए 15 दिन का समय दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 07:19 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों को संगठन विस्‍तार के लिए मिला 15 दिन का समय Jamshedpur News
भाजपा ओबीसी मोर्चा की जमशेदपुर बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

जमशेदपुर, जासं। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता कर रहे कोल्हान प्रमंडल प्रभारी हलधर नारायण साह ने जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार के लिए 15 दिन का समय दिया।

loksabha election banner

इस बैठक में कोल्हान प्रमंडल के मोर्चा सह प्रभारी रमेशजी, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी गोपाल प्रसाद जायसवाल, सरायकेला जिला प्रभारी राजेश्वर साहू, सरायकेला जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष गोपाल कोयरी, जमशेदपुर महानगर प्रभारी गणेश महतो, पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी शिवेशवर महतो भी शामिल थे। मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलधर साह ने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को कार्यकारिणी समिति का गठन 15 दिन के अंदर कर लेना है। इसके लिए साह ने संगठन में नवगठित पदाधिकारियों की संख्या सहित अन्य आवशयक निर्देश भी दिए।

जिलों की समस्‍या से कराया अवगत

नवमनोनीत मोर्चा के कोल्हान (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला) जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों की  समस्याओं से भी साह को अवगत कराया। इस बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता शर्मा व श्रीकांत देव भी मौजूद थे।

सौंपा गया कार्यभार

ज्ञात हो कि हाल ही में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा हुई है, जिसमें धर्मेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर महानगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल को पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रभारी बनाया गया है। गोपाल जायसवाल ने समारोहपूर्वक धर्मेंद्र प्रसाद को कार्यभार सौंपा। इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.