अपराधियों की अविलंब हो गिरफ्तारी : सरोज
संवाद सूत्र, चाकुलिया : प्रखंड के युवा भाजपा नेता पार्थ सारथी महतो पर बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों
संवाद सूत्र, चाकुलिया : प्रखंड के युवा भाजपा नेता पार्थ सारथी महतो पर बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा फाय¨रग की गई थी। इस घटना को लेकर पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चाकुलिया थाना प्रभारी नित्यानंद महतो से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि चाकुलिया एक शांतिपूर्ण क्षेत्र है। यहां इस प्रकार की घटना सर्वथा निंदनीय है। पुलिस हमलावर अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करे। घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाएं। महापात्रा ने कहा कि पार्थ सारथी महतो पार्टी के युवा उत्साही कार्यकर्ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के बढ़ते जनाधार एवं युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कुछ लोग दहशत का माहौल कायम करने के उद्देश्य से ऐसा कर सकते हैं। थाना प्रभारी ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि वे मामले की पूरी गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फालदोहा गांव का दौरा किया और पार्टी नेता पार्थ सारथी महतो के परिवार के लोगों से मिलकर कुशल क्षेम पूछा। मौके पर भाजपा के शंभूनाथ मल्लिक, साधन मलिक, दिनेश ¨सह, कंचन महतो, सपन दास, शेखर मैती आदि मौजूद थे।