Chhath 2019 : भाजपा मानगो मंडल ने छठ के पारण पर किया महाभंडारे का आयोजन, मंत्री सरयू राय भी हुए शरीक Jamshedpur News
Chhath 2019. भाजपा मानगो मंडल ने छठ के पारण पर महाभंडारे का आयोजन किया। इसका उदघाटन मंत्री सरयू राय ने किया।
जमशेदपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल की ओर से अमर शहीद खुदीराम बोस चौक पर छठ व्रत धारियों के लिए सेवा शि।विर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में छठ व्रतधारियों के लिए शाम के समय गाय का दूध, दातुन ,अगरबत्ती, कपूर ,माचिस, गेंदा फूल का माला निशुल्क वितरण किया गया।
प्रातः बेला शिविर में चाय के साथ महाभंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक व मंत्री सरयू राय ने किया।भंडारे में लगभग 5000 लोगों को पूड़ी- सब्जी, हलवा और जलेबी का वितरण किया गया। छठ व्रत धारियों को और उनके परिवार वाले को भी प्रसाद रूपी भोजन कराया गया । कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग कहीं नहीं किया गया। सभी सामग्री कागज के बनाए हुए बर्तनों में वितरण किया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपाइयों ने पूरे कार्यक्रम स्थल की सफाई की ।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरयू राय, विकास सिंह, राजेश साहू , प्रोफेसर यूपी सिंह, मनोज सिंह, लाला जोशी, राम कुशवाहा ,संतोष चौहान, विनय कुमार ,संजय सिंह गोविंद राव, हरिलाल साहू ,अंकेश श्रीवास्तव ,विजय सिंह ,गोपाल प्रसाद संजय बर्मन, रितु विश्वकर्मा, प्रेम दीक्षित छोटेलाल प्रसाद, प्यारे लाल शाह, दुर्गा दत्ता शामिल हुए .