Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसानों को किया सम्मानित, पीएम मोदी का सुना संबोधन Jamshedpur News

BJP honored farmers. मुसाबनी तीन नंबर एटीएफ पार्क में 275 बूथ संख्या के लोगों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। 20 किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 03:03 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसानों को किया सम्मानित, पीएम मोदी का सुना संबोधन Jamshedpur News
किसानों को सम्मानित करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर व अन्य।

 मुसाबनी, जासं। मुसाबनी तीन नंबर एटीएफ पार्क में 275 बूथ संख्या के लोगों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।

loksabha election banner

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच ब्रेड और केला का वितरण किया गया। तंबाजूड़ी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर एवं पंसस महेश्वर हांसदा के द्वारा 20 किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से किसानों में हर्ष देखा गया। उसके बाद किसानों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के संबोधन को टीवी पर सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन से किसान काफी प्रभावित हुए। इसी बीच किसानों के साथ भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। यहां भी किसानों को ब्रेड और केला का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

 इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, बिरमान लामा,पंसस महेश्वर हांसदा,बीजू मिश्रा,किशोर सिन्हा,पोरमा बानरा,बीरेन्द्र सिंह,मिहिर शेखर पाल,कृष्णा,जगमीत सिंह संधू,रमेश बाबू,उत्तम गिरी,अशोक पातर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.