Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस की झारखंड प्रभारी का आरोप, भाजपा सरकार ने महिलाओं को गुमराह किया

महिला कांग्रेस की झारखंड प्रभारी नीटा डिसूजा ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को गुमराह किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:50 PM (IST)
महिला कांग्रेस की झारखंड प्रभारी का आरोप, भाजपा सरकार ने महिलाओं को गुमराह किया
महिला कांग्रेस की झारखंड प्रभारी का आरोप, भाजपा सरकार ने महिलाओं को गुमराह किया

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। महिला कांग्रेस की झारखंड प्रभारी नीटा डिसूजा ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को गुमराह किया है। चुनाव के वक्त घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए किए गए वादों में से सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। महिला कांग्रेस की केंद्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी नीटा डिसूजा महिला अधिकार रैली में शामिल होने जमशेदपुर आई थीं।

loksabha election banner

डिसूजा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिला उत्पीडऩ के मामलों में प्राथमिकी नहीं ली जा रही है। 80 फीसद महिला थाने संचालित नहीं हो रहे हैं। सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल है। महिलाओं के हितैषी बताने वाले भाजपा ने बहुमत वाली सरकार रहने के बावजूद महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण नहीं दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा हमेशा गलत आंकडा देकर लोगों को गुमराह किया है। 

कांग्रेस पेश करेगी सही आंकड़ा

बहुत जल्द कांग्रेस देश के सामने सही आंकड़ा पेश करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आने वाली सरकार महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देगी। नेटा ने बताया कि कांग्रेस ने ही पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला अधिकार रैली की जा रही है।

गुल्लक अभियान

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि महिला कांग्रेस महिलाओं पर होने वाले उत्पीडऩ के खिलाफ अभियान चलाया है। पीडि़त की सहायता के लिए महिला कांग्रेस गुल्लक अभियान चलाकर राशि एकत्रित करने के साथ समर्थन जुटा रही है। इस दौरान सभी से एक-एक रुपया का सहयोग लिया जा रहा है। जिले जिलावार पीडितों को सहयोग के रूप में दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.