Move to Jagran APP

Jharkhand Politics : सरयू ने फिर फोडा ट्विटर बम, जाने किसे कह डाला भीष्म एवं शिखंडी

Jharkhand Politics जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय आजकल हर दिन कुछ-कुछ घंटे के अंतराल पर ट्विटर-बम फोड़ रहे हैं। ताजा ट्वीट में उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा एवं शिखंडी की चर्चा की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 06:55 AM (IST)
Jharkhand Politics : सरयू ने फिर फोडा ट्विटर बम, जाने किसे कह डाला भीष्म एवं शिखंडी
सरयू राय आजकल हर दिन कुछ-कुछ घंटे के अंतराल पर ट्विटर-बम फोड़ रहे हैं।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय आजकल हर दिन कुछ-कुछ घंटे के अंतराल पर ट्विटर-बम फोड़ रहे हैं। ताजा ट्वीट में उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा एवं शिखंडी की चर्चा की है।

loksabha election banner

लिखा है- कलयुगी भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में द्वापर की भीष्म प्रतिज्ञा तोड़नी पड़ेगी कि सामने शिखंडी आयेगा तो शस्त्र नहीं उठाऊंगा। यहां तो एक भ्रष्टाचारी के पास शिखंडियों की जमात है। संघर्ष शुरू हुआ कि लोकतंत्र के स्तम्भों का कोई न कोई शिखंडी हाज़िर। असली चेहरा उसकी ओट में।

घर को खाने वाली डायन

सरयू ने ऐसा ही एक तीर रविवार को उड़ाया था कि अपने घर को खाने वाली डायन कौन है। ‘डायन भी एक घर छोड़ देती है, पर इन्होंने तो अपना घर भी नहीं छोड़ा। केंद्र की मदद से आठ जिलों में कार्यालय बने। भारी भरकम बिल दिल्ली चला गया। सरकार बदली, केंद्र ने मापी करवाया। सभी कार्यालय भवनों में 700-800 वर्गफीट क्षेत्रफल कम निकला। पोल खुल गई, बिल में कटौती हो गई, फिर भी इनका बचाव’। इस ट्वीट में सरयू राय ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन झारखंड भाजपा ने इस उड़ते हुए तीर को लपक लिया। हालांकि भाजपा ने भी सरयू का नाम नहीं लेते हुए प्रतिक्रिया दी थी। इस पर सरयू का दूसरा ट्वीट आया कि मेरे अनाम ट्वीट को झारखंड भाजपा अपने ऊपर ना ले। यह पद के मद में की गई कारस्तानी का बखान है। न केवल भवनों का एरिया बढ़ाकर दिखाया, बल्कि निर्माण का रेट भी दोगुना लिया। 1000-1200 की जगह अपना ही घर बनाने के लिए 2500 वर्गफीट के रेट पर भुगतान लिया। दूध में मक्खी है, ये चाहे जिसके भी हों।

तरह-तरह की चर्चा

इसे पढ़-पढ़कर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। ऐसा ही एक ट्वीट सरयू राय ने शनिवार रात को फोड़ा था, जिसमें कहा था कि ‘शरीर का फोड़ा दवा से ठीक न हो तो उसका ऑपरेशन होता है, नहीं तो भगंदर बन जाता है। चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के दबाव पर एक दवा दी, पर फोड़ा ने अपना भी और झारखंड भाजपा का भी बेड़ा गर्क कर दिया। शुक्र है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑपरेशन कर दिया। दर्द बर्दाश्त करें, चीखने से जगहंसाई होगी’। अब इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भगंदर कौन है, फोड़ा कौन है और ऑपरेशन किसका हुआ। अब दर्द किसे हो रहा है, राजनीतिक हलकों में इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है। जानकार लोग समझ भी रहे होंगे, लेकिन आम लोगों को यह पता लगाना कठिन हो रहा है कि ये बातें किसके लिए कही जा रही हैं। बहरहाल, इतना तो तय है कि समय के साथ इन बातों का खुलासा भी हो जाएगी, तब तक धैर्य रखिए और इस ट्वीट में कही गई बातें भी याद रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.