Move to Jagran APP

बंगाल क्लब में आज मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस, सम्मानित होंगे पूर्व जिलाध्यक्ष

Jamshedpur Politics भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में मनाया जाएगा। यहां एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 09:27 AM (IST)
बंगाल क्लब में आज मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस, सम्मानित होंगे पूर्व जिलाध्यक्ष
भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को अपने घर पर भाजपा का नया झंडा लगाएंगे।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Politics भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में मनाया जाएगा। यहां एक बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सम्मानित किए जाएंगे।

loksabha election banner

भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसकी तैयारी पर बैठक करते हुए कहा कि जमशेदपुर में अब तक भाजपा को स्थापित करने और उसे सक्रिय बनाए रखने में पूर्व जिलाध्यक्षों का अहम योगदान रहा है। ऐसे में इस ऐतिहासिक दिन को उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहेंगे। इन्हें सम्मानित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।

झंडों से पटा शहर, घर-घर में लहराएगा भाजपा का झंडा

भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर पूरे शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर भाजपा का झंडा पाट दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को अपने घर पर भाजपा का नया झंडा लगाएंगे। गुंजन यादव ने बताया कि हर मंडल में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। बंगाल क्लब में शहर में मौजूद प्रदेश व जिलास्तर के सभी पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.