Move to Jagran APP

भाजपा स्थापना दिवस : सम्मानित किए गए कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष Jamshedpur News

BJP Foundation Day. कदमा स्थित भाटिया बस्ती में भाजपा कदमा मंडल द्वारा भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सम्मानित किए गए। राजेश सिंह ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 05:14 PM (IST)
भाजपा कदमा मंडल द्वारा भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया।

जमशेदपुर, जासं। BJP Foundation Day कदमा स्थित भाटिया बस्ती में भाजपा कदमा मंडल द्वारा भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सम्मानित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन समाप्त होने के बाद कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने सम्मान कार्यक्रम शुरू किया। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा तथा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललन चौहान, चितरंजन वर्मा व अमरेंद्र मल्लिक को राजेश सिंह ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता असीम दास व राजेश कुमार सिंह को भी भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने भाजपा के स्थापना काल से लेकर आज तक संगठन के बारे में जानकारी दी, तो पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भी अपना अनुभव बताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय झा ने किया, जबकि इस अवसर पर रंजीत पंडित, भोला शर्मा, तपन कर्मकार, प्रेम कुमार, कार्तिक गोप, वीरेंद्र सिंह गुटर, शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, संजय शर्मा, डीएन सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा देवी, सपन महतो, कृष्णा प्रसाद, गणेश सरदार, पप्पू गुप्ता, राजा राम, मनोज सिंह, आदित्य सिंह, दीपल विश्वास, अजीत सिंह, विक्की यादव, केशव सिंह, रंजू झा, बबली देवी, प्रमोद साहु, इंदरजीत पाल, हरिपदो महतो, सुरेश साहू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डीएन सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.