Move to Jagran APP

पीएम के स्क्रीन पर आते ही भाजपा कार्यकर्ता लगाने लगे नारे

दो से दोबारा तक का सफर कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल रघुवर

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:00 AM (IST)
पीएम के स्क्रीन पर आते ही भाजपा कार्यकर्ता लगाने लगे नारे
पीएम के स्क्रीन पर आते ही भाजपा कार्यकर्ता लगाने लगे नारे

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में मनाया गया। यहां जिला कमेटी की ओर से बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना। इस दौरान जैसे ही स्क्रीन पर पीएम मोदी दिखे, पूरा सभागार भारत माता की जय, भाजपा जिदाबाद, नरेंद्र मोदी जिदाबाद के नारों से गूंज उठा।

loksabha election banner

पीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। संबोधन की समाप्ति के बाद जमशेदपुर महानगर के सभी जिला अध्यक्षों को पुष्पगुच्छ, भगवा अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर उनके समर्पण और संघर्ष के लिए आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने सदैव ही मूल्यों और जनसरोकार पर आधारित राजनीति की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दिनों में त्याग किया, अपमान सहे, बलिदान दिए परंतु कभी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत से समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष और समर्पण की बदौलत भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। दो से दोबारा तक के सफर में साथ आए सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करता हूं। इससे पहले, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडल में भी स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का नया झंडा लगाया।

इनकी रही उपस्थिति :

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव व दिनेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश शुक्ल, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, मुचीराम बाउरी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, दीपू सिंह, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.