Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: भाजपा ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन, जानिए क्यों

अभय सिंह ने कहा कि यह सरकार जान-बूझकर पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। पंचायत चुनाव को रोककर गांव की सरकार को रोकना चाहती है। पंचायत व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है। जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है गांव का विकास रुक गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 04:43 PM (IST)
झारखंड में इन दिनों भाजपा हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड में इन दिनों भाजपा हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर है। हर दिन किसी न किसी मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। इसी कड़ी में जमशेदपुर महानगर कमेटी ने शनिवार को परसुडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार अंचल अधिकारी कार्यालय, जमशेदपुर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महाधरना का आयोजन किया गया। धरने में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह भी शामिल थे।

loksabha election banner

जान-बूझकर सरकार नहीं करा रही पंचायत चुनाव

धरना को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह सरकार जान-बूझकर पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। पंचायत चुनाव को रोककर गांव की सरकार को रोकना चाहती है। पंचायत व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है। झारखंड में जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, गांव का विकास रुक गया है। बिजली का विकास रुक गया है। राशन कार्ड बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। यह सरकार इस मामले में चुप है।

बालू की हो रही लूट

अभय सिंह ने कहा कि इस सरकार में बालू की लूट मची हुई है। गरीबों तक बालू 35,000 रुपये हाईवा में पहुंचता है। बिचौलियों का बोलबाला है। जाति प्रमाण पत्र बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 11.30 बजे से शुरू हुए धरना-प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव व सांसद विद्युत महतो सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.