Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा हुई रेस, सप्ताह भर होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम Jamshedpur News

Jharkhand Assembly Election 2019. आगामी व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा रेस हो गई है। पार्टी ने अगले एक सप्‍ताह के कार्यक्रम तय क‍िए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:13 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा हुई रेस, सप्ताह भर होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019 : भाजपा हुई रेस, सप्ताह भर होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अगले एक सप्ताह में ताबड़तोड़ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत गांधी संकल्प यात्रा से होगी। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई पार्टी की बैठक में यह जानकारी दी।बैठक में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तरीय प्रमुख नेता मौजूद थे। अध्यक्षता दिनेश कुमार ने की। संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी और धन्यवाद ज्ञापन बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष सुरंजन राय ने किया। 

loksabha election banner

बैठक में मौजूद सांसद विद्युत वरण महतो ने पार्टी नेताओं को मंडल एवं बूथ स्तरीय सांगठनिक संरचनाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर उनके संग आत्मीयता से जुडऩे की बात कही। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

मह‍िला मोर्चा की कमल संदेश यात्रा

आगामी शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा कमल संदेश यात्रा आयोजित करेगा। पदयात्रा में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगी। बैठक में रमेश हांसदा, चंद्रशेखर गुप्ता, संदीप मिश्रा, राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा तिर्की, विमल कांत झा, विमल जालान, अंकित आनंद, दीपक पारिख, परेश मुखी, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, काजू सांडिल्य, बिमल बैठा, गोपाल जायसवाल, मोचीराम बाउरी आदि मौजूद थे।

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

  • 18 से 22 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा
  • 19 अक्टूबर को महिला मोर्चा द्वारा कमल संदेश यात्रा
  • 20 अक्टूबर को पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन
  • 21 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन
  • 23 अक्टूबर को पोटका विधानसभा क्षेत्र स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.