Move to Jagran APP

सबर परिवार के साथ भाजपा ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

भाजपा विधायक सह विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 63वां जन्मदिन मिशन मोदी-अगेन मोदी व गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी ने सोमवार को संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया। मिशन मोदी ग्रामीण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल पटनायक व गालूडीह मंडल कमेटी के अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दारीसाई सबर बस्ती में सबर परिवार के साथ केक काटकर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता का जन्मदिन मनाया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:30 AM (IST)
सबर परिवार के साथ भाजपा ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन
सबर परिवार के साथ भाजपा ने मनाया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

संवाद सूत्र, गालूडीह : भाजपा विधायक सह विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 63वां जन्मदिन मिशन मोदी-अगेन मोदी व गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी ने सोमवार को संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया। मिशन मोदी ग्रामीण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल पटनायक व गालूडीह मंडल कमेटी के अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दारीसाई सबर बस्ती में सबर परिवार के साथ केक काटकर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने नर नारायण सेवा के तहत सबर व ग्रामीणों को सामूहिक भोजन कराया। गोपाल पटनायक ने गांव में लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो की भी जानकारी दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, हिमांशु मिश्र, महिला नेत्री चांदमनी कुंकल, पिकी सिंह, दीपेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मुचीराम गिरी, राजेश साह, विकास भकत, सपन सिंह, पिंटु साव, ग्राम प्रधान तारापद सिंह समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो को झामुमो ने अर्पित किया श्रद्धासुमन : पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 56वीं जयंती पर सोमवार को गालूडीह झामुमो जोनल कमेटी के सदस्यों ने उन्हें याद कर नमन किया। पार्टी के जोनल कमेटी अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गालूडीह चौक स्थित शहीद सुनील महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा, जब तक सूरज-चांद रहेगा, शहीद सुनील महतो का नाम रहेगा। मौके पर जगदीश भकत, पार्षद बाघराय मार्डी, युनूस अली, काजल डान, विकास मजूमदार, अप्पू सरकार, सुभाष सिंह, मुकेश मंडल, अजय महतो, रतन महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.