Move to Jagran APP

भाजमो ने मनाई अटल जयंती, सरयू ने किया नमन

भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में शुक्रवार को अटल जयंती मनाई गई जिसमें विधायक सरयू राय ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भजन गायकों ने अटल जी की याद में मधुर भजनों एवं देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 06:21 PM (IST)
भाजमो ने मनाई अटल जयंती, सरयू ने किया नमन
भाजमो ने मनाई अटल जयंती, सरयू ने किया नमन

जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वधान में शुक्रवार को अटल जयंती मनाई गई, जिसमें विधायक सरयू राय ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।  साकची स्थित भाजमो के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय नें दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में भजन गायकों नें अटल जी की याद में मधुर भजनों एवं देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया। 

loksabha election banner

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा की अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से सभी महानगरों से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछाया, जो एक अद्वितीय उदाहरण बन गया।

1998 में अटल जी ने पोखरण में परमाणु विस्फोट कर पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। अमेरिका ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया, वाजपेयी जी ने हंसते हुए इन प्रतिबंधों का सामना किया। अंत में अमेरिका को प्रतिबंध वापस लेना पड़ा। 1971 में पाकिस्तान को धूल चटा कर बांग्लादेश बनाने के लिए अटल जी ने श्रीमती इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार कहा था।

विपक्ष के नेता रहते हुए भी वाजपेयी जी को सत्ता पक्ष द्वारा संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया। यह एक लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण बना।

अटल जी के आशीर्वाद से जयप्रकाश जी की मूर्ति संसद भवन में स्थापित हो सकी। उन्होंने आडवाणी जी को उपप्रधानमंत्री बनाया। वाजपेयी जी बहुमत में रहते हुए भी सभी दलों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे।

जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि सरकार आएगी जाएगी लेकिन एक देश एक राष्ट्र रहना चाहिए। भारतीय जनता मोर्चा अटल जी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं के निर्माण से जमशेदपुर महानगर में एक सशक्त राजनीतिक दल बनकर उभरेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने कहा कि अटल जी सबको मिलाकर संगठन खड़ा करने का संदेश देते थे। उसी सोच के साथ हर जनता मोर्चा पूरी ताकत के साथ सरयू राय के दिशा निर्देश में एक मजबूत संगठन बनेगा।

समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता मुकुल मिश्रा नें किया। स्वागत भाषण साकची मंडल के संयोजक धनजी पांडे व धन्यवाद ज्ञापन साकची मंडल के विधायक प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी ने किया।

समारोह में संजीव आचार्य, अजय सिन्हा कुलविंदर सिंह पन्नू भास्कर मुखी प्रभु राम मुंडा श्रीमती वंदना नामता, प्रवीण सिंह, आकाश शाह, धर्मेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर राव, राम किशन दुबे, मनोज सिंह उज्जैन, प्रमोद मिश्र, नागेंद्र सिंह, विनोद राय, विजय सिंह,अरविंद महतो,मुश्ताक अहमद, शेषनाथ पाठक, मिष्टु सोना, राजू करमाकर, जय प्रकाश सिंह, अमित राम, विनोद दास, नंदिता गोराई, सीमा दास, रेखा महानंदी, काकोली मुखर्जी, विकास सिंह, दुर्गा राव, सरिता देवी, विकास गुप्ता, संतोष भगत, ऋतु सिन्हा, ऋषि प्रसाद, प्रेम करण पांडे, गुड्डू सिंह, अमन सिंह, राकेश मंडल, संजीव राम अनिकेत सिंह सावरकर, देव कुमार, गोल्डन पांडे, विनोद यादव, राजीव सिंह, गोविंद पांडे, शंकर कर्माकर, जितेंद्र कुमार भोलानंद, प्रेम सक्सेना, सुखदेव गुरुंग, गुरमीत सिंह, काशीनाथ प्रधान, सुमित साहू, दीपक गुप्ता, लकी, मुंडा गौतम झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.