Move to Jagran APP

Atal Bihari Vajpayee birth anniversary : भाजपा ने किसानों के साथ मनाया अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, सुने गए पीएम मोदी के भाषण

Atal Bihari Vajpayee birth anniversary. भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मना रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन किसानों के साथ सुना। साथ ही कृषि कानून को सही ठहराया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 01:48 PM (IST)
Atal Bihari Vajpayee birth anniversary :  भाजपा ने किसानों के साथ मनाया अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, सुने गए पीएम मोदी के भाषण
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता। जागरण संवाददाता

पटमदा (पूर्वी सिंहभूम), जासं।  भाजपा  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मना रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन किसानों के साथ सुना। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के बड़ासुसनी हाट बाजार मैदान में इस मौके पर बडे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

loksabha election banner

इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के आदर्श थे। उनकी बदौलत झारखंड राज्य की स्थापना की गई। उनके अधूरे सपने को को देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने में जुटे हैं। देश की आम जनता को भाजपा के शासनकाल में कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। झारखंड में भाजपा के कार्यकाल में महिला, किसान के साथ सभी वर्गों को सम्मान दिया गया। 

हेमंत सरकार को खड़ा किया कठघरे में

रघुवर दास ने कहा कि राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार में महिला उत्‍पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। दुष्‍कर्म का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। सरकार ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर लिए गए संकल्प को भी पूरा नहीं किया। चुनाव में किए वादे एक साल में भी नहीं पूरे नहीं हुए। 

किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्र सरकार का ध्‍यान

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने का काम पूरा किया। मोदी सरकार ने किसानों को सबल बनाने के लिए कृषि काननू को लागू किया। महागठबंधन मोदी सरकार के जनहित के कार्य से बौखला गया है। 

जमीन पर नहीं दिख रहा हेमंत सरकार का काम

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए कृषि कानून  लागू किया। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर एक भी काम धरातल पर नहीं दिख रहा। महागठबंधन की सरकार जनता को वादा कर मुंह फेर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.