Move to Jagran APP

भाजपा ने श्रद्धा से मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

वे चितक विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
भाजपा ने श्रद्धा से मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती
भाजपा ने श्रद्धा से मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती

जासं, जमशेदपुर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता व अंत्योदय का विचार देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाई। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची के जेल चौक स्थित अंत्योदय भवन में स्थापित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें.. के नारे भी लगाए।

loksabha election banner

इस अवसर पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल राष्ट्रवादी, चितक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पूर्व से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समाज के अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उनके अंत्योदय के विचारधारा पर चलकर संगठन आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। पंडित जी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा। वे चितक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। वे हमारे लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, दशरथ चौबे, चंद्रशेखर मिश्रा, अप्पा राव, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोल्टू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तुभ राय, विनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहंती, जटाशंकर पांडेय, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमर सिंह, श्वेता कुमारी, शशि यादव समेत मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोनारी में याद किए गए पंडित दीनदयाल : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोनारी के कई स्थानों पर मनाई गई। सोनारी में विभिन्न बूथ केंद्र के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों के साथ भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में भारत सेवाश्रम संघ विद्यालय के पास, गुदड़ी बाजार के पास, पंचवटी नगर, बलराम बस्ती, कपाली बस्ती आदि में पंडित दीनदयाल को याद किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.