Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : रघुवर Jamshedpur News

अगले दो दिनों तक मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों में प्रवास कर कार्यकताओं को चुनावी रणनीति का सिखाएंगे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:52 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : रघुवर Jamshedpur News
कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : रघुवर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सूबे में आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा निर्धारित 65 प्लस के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कमान संभाल ली है। इस क्रम में अपने गृह जिले में उन्होंने प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की। अगले दो दिनों तक मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों में प्रवास कर कार्यकताओं को चुनावी रणनीति का सिखाएंगे। गुरुवार शाम सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में भाजपा के बारीडीह मंडल में प्रवास कार्यक्रम निश्चित था। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विशेष रूप से बैठक में शिरकत की।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर चुनाव प्रबंधन के मंत्र दिए। उन्होंने बूथ संरचनाओं के आशय में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि नए भारत और नए झारखंड के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यकताओं के बूते ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव मिला है। वहीं मंडल क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्राप्त फीडबैक को उन्होंने संतोषजनक बताया। कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है। कार्यपालिका का काम है उसे जनता तक पहुंचाना। लेकिन एक जागरूक कार्यकर्ता सरकार और जनता के मध्य संवाद सेतु की भूमिका निभाता है।

बैठक को महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आगामी नौ सितंबर से जन आशीर्वाद अभियान के तहत घर-घर रघुवर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने की। बैठक में विशेष रूप से संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह अशोक, सुशांतो पांडा, जीवन साहू, अरुण तिवारी, रूबी झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

आज कई मंडलों में प्रवास 

इधर, शुक्रवार को भी पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी, साकची पूर्वी, बिरसानगर एवं टेल्को मंडलों के प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास शिरकत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.