Move to Jagran APP

Jharkhand : दल के साथ दिल मिलाने की चुनौती, भाजपा और जेवीएम कर रही ये काम Jamshedpur News

Jharkhand Politics. 17 फरवरी को झाविमो का भाजपा में विलय हो जाएगा। लेकिन दल के साथ दिल मिलाने की चुनौती तब भी बनी रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:11 PM (IST)
Jharkhand : दल के साथ दिल मिलाने की चुनौती, भाजपा और जेवीएम कर रही ये काम Jamshedpur News
Jharkhand : दल के साथ दिल मिलाने की चुनौती, भाजपा और जेवीएम कर रही ये काम Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं। BJP and JVM Merger Preparation at Jamshedpur Jharkhand वह सियासी खिचड़ी बस दो दिन बाद पक जाएगी जिसकी हांडी विधानसभा चुनाव बाद से ही चढी थी।  17 फरवरी को झाविमो का भाजपा में विलय हो जाएगा। लेकिन दल के साथ दिल मिलाने की चुनौती तब भी बनी रहेगी। यही वजह है कि  दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में कोई दूरी और मनभेद न रहे, इसके लिए भाजपा के आला नेताओं ने तमाम जिलों में जिला स्तरीय बैठकें कर जिले के पदाधिकारियों को तैयारी करने को निर्देशित किया है।

loksabha election banner

 इसी को लेकर साकची स्थित कार्यालय में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक गुरुवार को आहूत की गई थी। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तो तय की ही गई, झाविमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सहृदयता से जुडऩे और हर फोरम पर उचित सम्मान देने पर भी जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि झाविमो के भाजपा में विलय की औपचारिकता पूरा करने और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह रांची आएंगे। इसमें भाग लेने के लिए जमशेदपुर के तीन हजार से अधिक भाजपाई रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बसों और कारों से हर मंडल के पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अधिकाधिक भागीदारी पर जोर

शुक्रवार से इसके लिए मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं की  संख्यात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, मनोज सिंह, खेमलाल चौधरी, विभीषण सिंह सरदार, चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, सुनील बारी, विमलकांत झा, पुष्पा तिर्की, विमल जालान, विक्रम चंद्राकर, दीपक पारिख, पोरेश मुखी सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जाएंगे झाविमो का झंडा लगा, लौटेंगे भाजपा के झंडे तले  

इधर, 17 फरवरी को रांची आयोजित होने वाले कार्यक्रम में झाविमो जिला समिति के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता 500 चार पहिया वाहनों में सवार होकर झामिवो का झंडा लगाकर जाएंगे और लौटेंगे भाजपा का झंडा लगाकर। इसकी तैयारियों में जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह, वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह, आलोक बाजपेयी, सुनील सिंह, विद्युत साव, विकास जायसवाल, ताराचंद कालिंदी, राकेश सिंह, सरदार रंजीत सिंह, मनी मोहंती, रंजीत सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, राहुल सिंह, सूर्यकांत झा, ललन चौहान, इमरान खान, सरदार डिंपल सिंह, अजीत सिंह, रीना चौधरी, सुमित श्रीवास्तव आदि जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.