भाजपा ने साकची पश्चिम, एमजीएम, कमलपुर व बोड़ाम में भी बनाई टीम
भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में साकची पश्चिम मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है जिसकी कमान अध्यक्ष बजरंगी पांडेय संभालेंगे। इसके अलावा 25 लोगों को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
जासं, जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में साकची पश्चिम मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है, जिसकी कमान अध्यक्ष बजरंगी पांडेय संभालेंगे।
उनकी टीम में उपाध्यक्ष संतोष सिंह, दिलीप तिवारी, विजेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार पटेल, महामंत्री अभिषेक शुक्ला व ललित रंजन मिश्रा, मंत्री जयप्रकाश सिंह, प्रवीण खोसला, प्रदीप पांडेय, विपिन कुमार शर्मा व लीना चौधरी, कोषाध्यक्ष समल किशोर वर्मा, कार्यालय मंत्री राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी कुमार व रंजीत सिंह, आईटी सेल प्रभारी अजय कुमार व दशरथ कुमार प्रसाद के अलावा 25 लोगों को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
एमजीएम मंडल कमेटी : अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष शंभू कर्मकार, विभूति महतो, सहदेव महतो व भीम दास, महामंत्री प्रणव महतो व सूरज साहू, मंत्री तपन महतो, नरेश गोस्वामी, कृष्णा कर्मकार, रमेश तंतुबाई व आरती भगत, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार सनिग्रही, कार्यालय मंत्री अजय दास, मीडिया प्रभारी हराधन प्रधान, लव किशोर तंतुबाई, सोशल मीडिया प्रभारी कन्हाई सिंह सरदार व सोनू गोप, आईटी सेल प्रभारी अतुल महतो व अनूप महतो के अलावा 25 लोगों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।
बोड़ाम मंडल कमेटी : अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कर्मकार, तारिणी महतो, काशीनाथ सिंह व बलराम महतो, महामंत्री सुकदेव सिंह व नवीन चंद्र महतो, मंत्री मनिंदर महतो, बुद्धेश्वर महतो, अमित सारंगी, बुटन सिंह व फुलमनी सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश सिंह, कार्यालय मंत्री निरंजन सिंह, मीडिया प्रभारी अर्जुन दत्ता, प्रकाश कुंभकार, सोशल मीडिया प्रभारी कल्लोल कर्मकार व सुमन कुमार महंती, आईटी सेल प्रभारी हरि बनर्जी व गोपाल महतो के अतिरिक्त 25 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
कमलपुर मंडल कमेटी : अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, उपाध्यक्ष : उपेंद्र नाथ मांझी, व्योमकेश महतो, काजल कुमार महतो, परीक्षित महतो, महामंत्री फुचुराम महतो, प्रकाश पातर, मंत्री देवेंद्रनाथ महतो, वासंती कोड़ा, अंजना महतो, सुदर्शन महतो, कोषाध्यक्ष प्रद्युत तिवारी, कार्यालय मंत्री सुखेन कुंभकार, मीडिया प्रभारी लादूराम महतो, सोशल मीडिया प्रभारी दर्पण कुंभकार,आईटी सेल प्रभारी मदन मोहन महतो व 25 लोगों को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।