Move to Jagran APP

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले, बक्‍सर के गुनाहगारों को पाताल से भी ढूंढ़ कर सजा दिलाएंगे Jamshedpur News

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दुष्‍कर्म की घटनाएं आहत करने वाली हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 02:40 PM (IST)
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले, बक्‍सर के गुनाहगारों को पाताल से भी ढूंढ़ कर सजा दिलाएंगे Jamshedpur News
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले, बक्‍सर के गुनाहगारों को पाताल से भी ढूंढ़ कर सजा दिलाएंगे Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन।  चुनावी दौरे पर जमशेदपुर आए बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दुष्‍कर्म की घटनाएं आहत करने वाली हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बक्सर में जो घृणित कार्य हुआ है उससे मैं शर्मिंदा हूं। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले पाताल में भी होगें तो ढूंढ़ निकालकर विधिसम्‍मत सजा दिलाएंगे। हम तो यह चाहते हैं कि कानून और ईश्वर दोनों ऐसे घृणित कार्य करने वालों को सजा दे। 

loksabha election banner

एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद झारखंड  में भाजपा से चुनावी समझौता नहीं होने के बाबत उन्होंने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत बिहार में हम भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। लेकिन पार्टी का नीति, सिद्धांत अलग - अलग है। झारखंड  में यह संभव नहीं हुआ तो हम अपनी नीतियों एवं सिद्धांतों की बदौलत यहां पचास से ज्यादा सीटों पर अलग चुनाव लड़ रहे हैं। हम अरुणाचल प्रदेश और  नगालैंड में हैं। पहले भी झारखंड  में रहे हैं। इस बार फिर से झारखंड  में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

जनता के मूड के ह‍िसाब से बढ़ रहे आगे

कोई परमानेंट एग्रिमेंट नहीं हुआ है कि सब जगह भाजपा के साथ रहना ही है। जनता के मूड  के हिसाब से हम आगे बढ़ रहे हैं और हमें भरोसा भी मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि झारखंड में बिहार मूल के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनका अपनत्व व्यवहार दिल को छू गया। बस यही कहना है कि झारखंड में सबको बताईये कि बिहार कहां था, कहां पहुंच गया  और झारखंड  कहां रह गया। श्रवण कुमार ने कुमार पोटका के जदयू प्रत्याशी ईश्वर सोरेन के पक्ष में बागबेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। 

मंत्री से मिले जदयू के नेतागण

 जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) के प्रखंड अध्यक्ष विश्राम प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय मंत्री श्रवण कुमार से बिष्टुपुर स्थित  होटल में मिले। बुके देकर पार्टी  नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजनीतिक चर्चा के आलावे बिहार में पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से इन नेताओं की बातचीत हुई। कुमार ने वोटिंग की तारीख तक कार्यकत्ताओं से जदयू प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार - प्रसार करने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.