विहिप की बैठक में ग्राम संपर्क अभियान की समीक्षा
संसू गम्हरिया विहिप जिला कमेटी की बैठक गम्हरिया में जिलाध्यक्ष राजू चौधरी की अध्यक्षता में
संसू, गम्हरिया : विहिप जिला कमेटी की बैठक गम्हरिया में जिलाध्यक्ष राजू चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए चलाए जा रहे हैं ग्राम संपर्क अभियान की समीक्षा की गई। विहिप के प्रांतीय धर्माचार्य भगवान सिंह ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान के तहत चलाया जाए कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही, जिले के अन्य गांवों में भी इस अभियान को जारी रखने और इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक को सत्संग प्रमुख मिथिलेश महतो, गम्हरिया प्रखंड सह संयोजक रश्मि साहू आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर आकाश महतो, शुभम कुमार वर्मा, मोहन कुमार मुखी, युधिष्ठिर महतो, मधुसूदन दास, शीतल प्रसाद साव, अभिषेक सारंगी, आशुतोष कुमार मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ऋतिक बने कोल्हान मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष
संसू, आदित्यपुर : कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार ने मंगलवार को ऋतिक कुमार साहू को संघ का आदित्यपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्हें एक माह के भीतर आदित्यपुर की मजबूत कमेटी का गठन करने की जिम्मेदारी भी दी गयी। इस अवसर पर अंबुज कुमार व रामाशंकर पांडे ने ऋतिक कुमार साहू को माला पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई।
अनुबंधित डाटा इंट्री आपरेटरों ने किया एनआइटी में योगदान
संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआइटी), जमशेदपुर में मंगलवार को 20 अनुबंधित डाटा इंट्री आपरेटरों ने योगदान किया। इनकी नियुक्ति आउटसोर्सिग के माध्यम से की गयी है। बता दें, कई विभागों में कंप्यूटर आपरेटरों की जरूरत को देखते हुए संस्थान ने इसके लिए निविदा निकाला था।