Move to Jagran APP

Jharkhand Entertainment: फिल्म इंडस्ट्री का प्रोजेक्ट लेकर जमशेदपुर पहुंचे भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे, झारखंड के कलाकारों को मिलेगा मौका

Jharkhand Entertainment फिल्म अभिनेता सह निर्माता सुदीप पांडे ने बताया कि झारखंड में फिल्म बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए जमशेदपुर रांची हजारीबाग धनबाद बोकारो देवघर सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छे-अच्छे लोकेशन हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 03:45 PM (IST)
Jharkhand Entertainment:  फिल्म इंडस्ट्री का प्रोजेक्ट लेकर जमशेदपुर पहुंचे भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे, झारखंड के कलाकारों को मिलेगा मौका
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फिल्म का मुहूर्त करते हुए। साथ में सुदीप पांडे।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : फिल्म जगत में भविष्य संवारने की सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भोजपुरी स्टार सह निर्माता सुदीप पांडे मुंबई से जमशेदपुर आए हुए हैं। बीते डेढ़ माह से वह झारखंड के दौरे पर हैं और फिल्म निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जगह चिन्हित करने के कार्य में जुटे हैं। जमशेदपुर में जल्द ही बड़े पैमाने पर भोजपुरी व संथाली फिल्म का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

loksabha election banner

इस फिल्म को बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीते गुरुवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में पूजा-पाठ कर दोनों फिल्मों का मुहूर्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभिनेता सह निर्माता सुदीप पांडे की यह अच्छी पहल है। दहेज प्रथा को लेकर बन रही इस फिल्म से सामाजिक चेतना बढ़ेगी। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। स्थानीय भाषा में बन रही फिल्म ज्यादा असरदार साबित होगी।

झारखंड में भी शिमला जैसे नजारा

फिल्म अभिनेता सह निर्माता सुदीप पांडे ने बताया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री का प्रोजेक्ट लेकर जमशेदपुर आया हूं। झारखंड में फिल्म बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, देवघर सहित अन्य क्षेत्रों में अच्छे-अच्छे लोकेशन हैं। बीते डेढ़ माह से मैं कई जगहों पर जाकर खुद देख रहा हूं। कई ऐसी जगहें हैं जो शिमला जैसी दिखती है। इसे लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलेंगे ताकि झारखंड के कलाकारों को उचित मंच मिल सके।

जमशेदपुर के रहने वाले हैं सुदीप पांडे

वैसे तो सुदीप पांडे मुंबई में रहते हैं लेकिन वह जमशेदपुर के सोनारी के रहने वाले हैं। वह कहते हैं कि मुंबई में झारखंड के ढेर सारे कलाकारों से उनकी मुलाकात होती है। इसमें से अधिकांश लोगों को उचित मंच नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर झारखंड में फिल्म इंडस्ट्रीज स्थापित होता है तो यहां के स्थानीय कलाकारों को उचित मंच मिल सकेगा और यहां की कला, संस्कृति, सभ्यता और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सुदीप पांडे 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अजीत अमन को भोजपुरी फिल्म में मिला ब्रेक

छठ गीत गाकर देश-विदेश में मशहूर हुए जमशेदपुर के अजीत अमन मिश्रा को भोजपुरी फिल्म में बड़ा ब्रेक मिला है। फिल्म निर्माता सुदीप पांडे ने अपने फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया है। इस फिल्म में अजीत अमन को एक्टिंग के साथ-साथ गाने का भी मौका मिल सकता है। अजीत अमन इस फिल्म में बड़ा ब्रेक मिलने से वे खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सोचा भी नहीं था कि उन्हें फिल्म में काम करने के लिए मुंबई से कोई फिल्म निर्माता का फोन आएगा। छठी मईया की कृपा से यह सब संभव हो रहा है। फिल्म को लेकर अजीत अमन फिल्म निर्माता सुदीप पांडे से मिल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.