Move to Jagran APP

भाजमो की पहल से आइपी एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों को मिला बकाया, 45 लाख देने पर बनी सहमति

पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भाजपा जनतंत्र मोर्चा की पहल से आइपी एजेंसी के 59 सुरक्षा प्रहरियों को 45 लाख बकाया देने पर सहमति बन गई है। 59 सुरक्षा कर्मियों के बकाया भुगतान की राशि लगभग 45 लाख होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 11:28 AM (IST)
भाजमो की पहल से आइपी एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों को मिला बकाया, 45 लाख देने पर बनी सहमति
59 सुरक्षा कर्मियों के बैंक खाते में उनकी बकाया राशि चली जाएगी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भाजपा जनतंत्र मोर्चा की पहल से आइपी एजेंसी के 59 सुरक्षा प्रहरियों को 45 लाख बकाया देने पर सहमति बन गई है। इसे लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें उप श्रमायुक्त के साथ आइपी एसजी के प्रतिनिधि व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन शामिल हुए।

loksabha election banner

वार्ता में पिछले छह महीने से चली आ रही अड़चनों को दूर किया गया। 59 सुरक्षा कर्मियों के बकाया भुगतान की राशि लगभग 45 लाख होगी। उसे सुरक्षा कर्मियों को भुगतान करने का आदेश देते हुए उप श्रमायुक्त ने कहा कि औद्योगिक विवाद उत्पन्न नहीं हो इसे लेकर मजदूरों को उनका उचित हक समय पर मिलना चाहिए। समझौते को बेहतर बताते हुए भाजमो के जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन ने कहा कि मजदूरों को थोड़ी परेशानी अवश्य हुई लेकिन उनका हक मिल गया, जो सुखद है। ठेकेदार मजदूरों को उनका हक देने को तैयार नहीं था, लेकिन भाजमो सुरक्षा कर्मियों के हक मेंं आवाज बुलंद कर रहे थे। आगामी एक सप्ताह के अंदर सभी 59 सुरक्षा कर्मियों के बैंक खाते में उनकी बकाया राशि चली जाएगी। इसे लेकर डीएलसी, सुरक्षा एजेंसी व भाजमो की संयुक्त हस्ताक्षर हो गया है।

इनकी रही सक्रियता

सुरक्षा कर्मियों को बकाया दिलाने में भाजमो के गोल्डन पांडेय, विनोद यादव, गणेश चंद्रा, किरण गुप्ता, विजय लक्ष्मी, शारदा शर्मा एवं सुरक्षा कर्मियों के तरफ से अरविंद कुमार सिंह, कुमार लव, कुमार विनय, कुमार झा, ब्रह्मदेव यादव, चंद्रभूषण, बाबूलाल, धनंजय सिंह, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, हेमंत कुमार सिंह, नीरज कुमार, रघुनाथ राज, रामनाथ सिंह, आरके सिंह, राकेश कुमार तिवारी, सुधीर रोशन सिंह, त्रिलोक नाथ प्रधान, सोनाराम मुर्मू , अविनाश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार प्रधान, लोक किशोर प्रधान आदि की सराहनीय भूमिका रही। इनकी पहल से समस्या का समाधान हो पाया। सुरक्षाकर्मियों ने इसके लिए आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.