Move to Jagran APP

भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया रघुवर दास का कार्यकाल आपातकाल जैसा ही था, जाने क्यों?

भाजपा की तरह विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने भी शुक्रवार को आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया। लेकिन यहां भाजमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल को आपातकाल जैसा बताकर राजनीतिक अखाड़े में नई बहस छेड़ दी है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 08:37 AM (IST)
भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया रघुवर दास का कार्यकाल आपातकाल जैसा ही था, जाने क्यों?
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर, जासं। भाजपा की तरह विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने भी शुक्रवार को आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया। लेकिन यहां भाजमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल को आपातकाल जैसा बताकर राजनीतिक अखाड़े में नई बहस छेड़ दी है। भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 1975 में लागू आपातकाल आजाद भारत का सबसे बड़ा अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक काल था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था। इस दौरान प्रजातांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर जनता के सारे अधिकारों का गला घोंट दिया गया था। बड़े पैमाने पर नरसंहार हुआ, पुरूषों की नसबंदी की गई और प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया था। 1975 के बाद ऐसी ही परिस्थिति जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भी पूर्व विधायक (रघुवर दास) के कार्यकाल के दौरान देखी गई थी। जहां तानाशाही और राजतांत्रिक व्यवस्था जोरों पर थी। क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल था। आम जनमानस डर के साए में जीने को विवश था। जमीन दलाली, लूटपाट, घर दखल और पत्रकारों पर हमले सहित अन्य कुकृत्यों से पूर्वी विधानसभा में आपातकाल की भांति ही परिस्तिथियां उत्पन्न की गई थी।

loksabha election banner

इंदिरा गांधी तरह जनता ने रघुवर राज समाप्त किया

सुबोध श्रीवास्तव कहते हैं कि जिस तरह इमरजेंसी के बाद जनता ने इंदिरा गांधी को सत्ता से बाहर किया था, उसी तरह यहां की जनता ने प्रहार करते हुए 2019 विधानसभा चुनाव में सरयू राय को भारी बहुमत से विजयी बनाकर उस तानाशाही को जड़ से समाप्त किया। इसका परिणाम यह रहा कि आज क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल कायम है। लोग निर्भीक होकर जीवनयापन कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के टीकाकरण केंद्र भ्रमण पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कोरोना के दोनों चरणों मे चिरनिद्रा में सोए हुए थे। जब दोनों लहर धीमी पड़ गई और सभी व्यवस्था प्रशासन नें संभाल लिया, उस समय दास अपने काफिले के साथ राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए टीकाकरण केंद्र में गैर-जरूरी भ्रमण कर रहे हैं। जिस वक्त लोगों को भोजन और राशन की किल्लत थी, उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र में किसी भी जरूरतमंद की सुध नहीं ली और अब फोटोशूट के उद्देश्य से भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस दिखावटी राजनीति से जनता भलीभांति परिचित है और इसका उचित जवाब जनता द्वारा उन्हें दिया जाएगा।

भाजमो जमशेदपुर महानगर की बैठक में भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद व प्रवक्ता आकाश शाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.