Move to Jagran APP

Jamshedpur Politics : भारतीय जनता मोर्चा की बिरसानगर मंडल का विस्तार, कार्यसमिति में छह महिलाएं भी

Bharatiya Janta Morcha. भारतीय जनता मोर्चा ने हाल के दिनों में बड़ा बदलाव करते हुए विधानसभा क्षेत्र के मंडल संयोजक का पद समाप्त कर दिया था। इसकी जगह मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 09:50 AM (IST)
Jamshedpur Politics : भारतीय जनता मोर्चा की बिरसानगर मंडल का विस्तार, कार्यसमिति में छह महिलाएं भी
पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हर मंडल कमेटी का विस्तार किया जा रहा है।

जमशेदपुर, जासं। विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने मंडल की कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया है। इसमें जेके पांडेय, जयप्रकाश सिंह व नंदिता गागराई को उपाध्यक्ष, राजू कर्मकार को महासचिव, प्रीतपाल सिंह, खोखन गोराई व जानकी गोप को सचिव, जबकि रामनाथ दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में 46 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

loksabha election banner

इनमें विनोद दास, चित्तरंजन सिंह, कौशिक कवि, प्रेमरंजन घोष, अमित राम, जयप्रकाश ठाकुर, डा. डी. टूली, श्रीनाथ मुखी, सुधीर लोहार, संजय वर्मा, देवाशीष प्रधान, ए. महेश राव, ओमप्रकाश ठाकुर, जीतेंद्र कुमार, शंकर कर्मकार, छोटू रविदास, राहुल दास, एसएन मिश्रा, कन्हैया नायक, त्रिलोकी सिंह, उदय कुमार बिनेट, निरनंद महतो, गणेश राय, निरंजन तांडी, संतोष यादव, वैद्यनाथ प्रसाद, रामप्रवेश रजक, संजीव कुमार झा, गोपाल तांडी, बलराम मंडल, अजय पासवान, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष लोहार, मनोज मुखी, विजय पंडित, कार्तिक किस्कू, विजय प्रसाद, अमरचंद्र झा, सीमा दास, जानकी गोप, मीना लोहार, सरस्वती

खमीरी, सुमन लोहार व जास्मिन सोरेन शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र के मंडल संयोजक का पद समाप्त कर दिया था

ज्ञात हो कि भारतीय जनता मोर्चा ने हाल के दिनों में बड़ा बदलाव करते हुए विधानसभा क्षेत्र के मंडल संयोजक का पद समाप्त कर दिया था। इसकी जगह मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं, जबकि पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हर मंडल कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। जमशेदपुर महानगर में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष भी बना दिया गया है, अब इन्हें अपनी कार्यसमिति का विस्तार करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.