Crime News : भानु मांझी का सहयोगी आकाश बोकारो से गिरफ्तार Jamshedpur News
Crime News. भानु मांझी ने पूछताछ में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र रीतूडीह में राशन दुकानदार राजू गुप्ता की हत्या और सुरेश गुप्ता पर फायरिंग में अपनी संलिप्तता बताई थी। साथ ही ये जानकारी दी। फिर जमशेदपुर पुलिस ने उसे बोकारो से गिरफ्तार किया।
जमशेदपुर, जासं। कई आपराधिक मामलों के आरोपित कदमा भाटिया बस्ती निवासी भानु मांझी को कदमा थाना पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस को भानु मांझी ने पूछताछ में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र रीतूडीह में राशन दुकानदार राजू गुप्ता की हत्या और सुरेश गुप्ता पर फायरिंग में अपनी संलिप्तता बताई थी। साथ ही ये जानकारी दी।
घटना के दिन उसके साथ कदमा भाटिया बस्ती का आकाश सिंहदेव भी था। भानु की गिरफ्तारी और उससे मिली जानकारी पर बोकारो माराफारी थाना की पुलिस ने सोमवार रात कदमा पुलिस की मदद से भाटिया बस्ती में छापामारी की। भानु के सहयोगी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद किए गए। पुलिस उसे बोकारो ले गई। भानु और आकाश सिंहदेव उर्फ डियो से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी बोकारो हत्या मामले में मिली हैं।
बोकारो में फायरिंग के बाद भीड़ से घिर गया था भानु मांझी और आकाश
भानु ने बताया रांची जेल में बंद उसके करीबी कदमा निवासी राजीव राम के कहने पर वह मित्र शुभम मित्रा की स्कूटी से आकाश सिंह देव के साथ बैग में पिस्तौल, कट्टा और गोली लेकर बोकारो चास अपनी दीदी के घर पांच सितंबर को पहुंचा। मिठाई देने के बाद वहां से निकल गया। चास हाइवे में जहां एक रोड धनबाद की ओर तथा एक रोड चास की ओर जाती हैं। एक ढाबा में खाना खाया। वहीं सो गया। दूसरे दिन बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे। राजीव राम ने वाट्सएप कर जानकारी दी कि स्कूटी की तस्वीर शाहनवाज को भेज दिए हैं। वहीं पर दोपहर में पहुंचो। स्कूटी पहचान कर शाहनवाज मिल लेगा। इसके बाद शाहनवाज ने आमिर अंसारी को को भेजा। एक पिस्तौल दिया। आमिर अंसारी काले रंग की बाइक में था। आमिर ने स्टेशन से दो-तीन किमी दूर गुप्ता स्टोर दिखाया। दुकान में बैठे दो व्यक्ति की पहचान कराई।
दुकान में रहता था हमेशा डेढ लाख नकद
बताया कि दुकान में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख नकद रहता हैं। लूटना है। इसके बाद दुकानदार को गोली मार देना है। शाम के समय दुकान के पास जाकर रेकी की। शाम साढ़े सात बज रहे थे। अमीर अंसारी भी अपाची लेकर वहां आ गया था। वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर अंधेरा में खड़ा किया। तीनों में दुकान में घुस गए। उस समय पांच-छह की संख्या में लोग थे। हमलोगों ने अपना-अपना हथियार निकाल लिया। भानु ने बताया हाथ में पिस्टल रखने के साथ ही कमर में भी पिस्तौल खोस रखा था। खड़े लोगों को दुकान के अंदर जाने को कहा। आकाश के पास कट्टा था। काउंटर पर बैठा दुकानदार धीरे-धीरे खिसकते हुए आकाश के साथ हाथापाई करने लगा। यह देख उसने अपने दोनों पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। आकाश रोड की ओर भागा। गोलियां चलाते वह भागा। दुकान में खड़े लोग पीछा करने लगे।
भागने के दौरान गिर गया था सामान
भागने में पिस्तौल, हेलमेट,आकाश का कट्टा और बैग वहीं पर गिर गया। भानु ने बताया वह आकाश को लेकर स्कूटी पर सवार हुआ। सीधे जमशेदपुर की ओर भाग निकला। अमीर अंसारी पिस्तौल लेकर भाग गया। अपाची वहीं छूट गई। गौरतलब है बोकारो के दुकानदार राजू गुप्ता और उसके भाई गोली लगने के कारण घायल हो गए थे। बाद में राजू गुप्ता की अस्पताल मे मौत हो गई थी